निया शर्मा ने प्री-बर्थडे पर काटे 12 केक, गिफ्ट्स की भरमार देख बोलीं- बर्थडे के दिन क्या होगा

निया शर्मा 17 सितंबर को 29 साल की हो जाएगीं। अभी उनके बर्थडे में पूरे 2 दिन बाकी हैं लेकिन निया की टीम ने इसे ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है...

Nia Sharma pre birthday Celebration Jamai Raja Actress check pictures
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा 17 सितंबर को 29 साल की हो जाएंगी।
  • निया ने अभी से ही अपना बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है।
  • 20 साल की उम्र में ही निया ने टीवी डेब्यू कर लिया था।
  • निया जल्द ही सीरियल जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली हैं।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियों जोरों पर हैं। 2 दिन पहले से ही उनकी प्री-बर्थडे पार्टी शुरू हो गई है। दरअसल 17 सितंबर को निया 29 साल की हो जाएगीं। अभी उनके बर्थडे में पूरे 2 दिन बाकी हैं लेकिन उनकी टीम ने इसे ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी टीम से साथ मिलकर 12 बर्थडे केक काटे।
निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में बेहद खुश होकर निया एक-एक कर अपने फ्रेंड्स द्वारा लाए 12 केक काटती नजर आ रही हैं। वहीं अगले ही वीडियो में निया उन्हें मिले ढेर सारे गिफ्ट्स की भी एक झलक दिखा रही हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि प्री-सेलिब्रेशन में ही निया को कई गिफ्ट्स मिल चुके हैं। निया शर्मा ने अपने पोस्ट में भी लिखा, 'अगर प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन ऐसा है तो बर्थडे कैसा होगा। सभी को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद...।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

निया शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में टीवी सीरियल काली से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रख लिया था। बाद में निया बहनें, एक हजारों में मेरी बहना है, नागिन-3, उड़ान सपनों की, शक्ति- अस्तित्व के अहसास की और जमाई राजा जैसे सीरियल में नजर आईं। आखिरी बार निया को रियलिटी शो फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 9 में देखा गया था। निया शर्मा साल 2017 में एशिया की टॉप-50 मोस्ट सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। वो इस सूची में दूसरे पायदान पर रही थीं। ये सर्वे एक ऑनलाइन पोल के जरिए ब्रिटिश न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने कराया था। साथ ही 2016 के इसी सर्वे में निया को तीसरा नंबर मिला था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

निया शर्मा अब जल्द रवि दुबे के साथ टीवी सीरियल जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली हैं। टीवी सीरियल जमाई राजा के पहले सीजन ने दर्शकों के दिलों पर ढाई साल तक राज किया था। इस सीरियल को मिली जबरदस्त टीआरपी के बाद मेकर्स फिर से निया शर्मा और रवि दुबे की रोमांटिक जोड़ी को रीबूट वर्जन से साथ ला रहे हैं। रीबूट वर्जन के लिए रवि और निया ने काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर