'पोल डांस नहीं ये मौत का फरमान है'- निया शर्मा ने शेयर किया अब तक का सबसे हॉट डांस वीडियो

Nia Sharma pole dance video viral: वीडियो में निया शर्मा बिकिनी ब्रालेट और पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। निया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, किसने कहा ये 'पोल डांसिंग' है ये अपनी ही 'मौत का फरमान है

TV Actress Nia Sharma sultry pole dance video viral On social media-
निया शर्मा। 
मुख्य बातें
  • निया शर्मा अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।
  • अब एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोल डांस वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में निया बिकिनी ब्रालेट और पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं।

टीवी अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। वह अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं और उनकी यहीं अदा उन्हें बाकी एक्ट्रेस से जुदा करती है। अब निया शर्मा अपने नए वीडियोज को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन वीडियो में अभिनेत्री का पोल डांस देखने को मिल रहा है। 

जी हां, निया ने हाल ही में बोल्ड पोल डांस वीडियोज शेयर किए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। निया के फैंस उनका ये टेलैंट देखकर चौंक गए हैं। दरअसल, इन दिनों निया पोल डांस की जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। आप भी इन वीडियोज में देख सकते हैं कि निया कितनी जमकर शिद्दत ये डांस सीख रही हैं। 

वीडियो में निया शर्मा बिकिनी ब्रालेट और पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। निया शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, किसने कहा ये 'पोल डांसिंग' है ये अपनी ही 'मौत का फरमान है.... ये अपने ही डेथ वारंट पर दस्तखत करने जैसा है। लिप्सा आचार्य इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90)

निया को इस वीडियो पर अब मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां एक तरफ कुछ लोग वीडियो पर कॉमेंट करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें डांस न करने की नसीहत दे रहे हैं।

निया शर्मा साल 2014 से साल 2016 में टीवी सीरियल जमाई राजा में नजर आईं थीं। जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। जमाई राजा में निया शर्मा ने रोशनी पटेल/रागिनी देसाई का किरदार निभाया था। सीरियल में उनकी और रवि दुबे की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी हैं। साल 2017 में उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया था।

निया शर्मा टीवी की उन एक्ट्रेस में हैं, जिन्होंने वेब सीरीज में बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड में उन्होंने अपनी फीमेल को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ लिप लॉक सीन भी दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह इस सीन शूट वक्त कंफर्टेबल नहीं थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर