निक्की तंबोली लेंगी रियलिटी टीवी शो झलक दिखलाजा में हिस्सा? सीख रहीं बेली डांस

Nikki Tamboli learning belly dance for reality show?: निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल उन्होंने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 

Nikki Tamboli in Jhalak Dikhlaja: Nikki Tamboli learning belly dance for reality show?
निक्की तंबोली। 
मुख्य बातें
  • निक्की तंबोली नए शो को लेकर चर्चा में हैं
  • खबर है कि जल्द ही फिर से वो रियलिटी शो में दिखेंगी
  • निक्की ने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है

Nikki Tamboli belly dance video: जब भी बात सिजलिंग डांस मूव्स करने की बात आती है तो एक नाम बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली का सामने आता है। निक्की तंबोली अपने वीडियोज से फैन्स को भी डांस फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। अभिनेत्री और मॉडल निक्की अपनी बिग बॉस की जर्नी के बाद से प्रशंसकों को आकर्षित करती रही है। निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैन्स के साथ हर छोटी बड़ी डिटेल शेयर करना पसंद करती हैं। फिलहाल उन्होंने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 

सूत्रों के मुताबिक, निक्की तंबोली एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में अपने मूव्स दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निक्की ने जाहिर तौर पर बेली डांसिंग क्लासेस लेना शुरू कर दिया है। अभिनेत्री कथित तौर पर इस नई लर्निंग को लेकर उत्साहित हैं। निक्की तंबोली डांस सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और बखूसी बेली डांस सीख रही हैं। 

पढ़ें- जॉर्जिया एंड्रियानी ने रखी बर्थडे की ग्रैंड पार्टी, माधुरी दीक्षित-मनीष मल्होत्रा सहित पहुंचे ये सितारे

अटकलें लगाई जा रही हैं कि निक्की तंबोली झलक दिखलाजा के आगामी सीजन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो एक लंबे ब्रेक के बाद ऑन-एयर होने वाला है। ये अफवाहें काफी वक्त पहले से चल रही हैं लेकिन निक्की की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि फैंस अपने फेवरेट स्टार को शो में देखने के लिए बेताब हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nikki_tamboli)

आजकल, निक्की को अक्सर अपनी डांस क्लास अटेंड करते हुए देखा जाता है और इसके लिए वह जोरदार ट्रेनिंग ले रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए नए वीडियो में, निक्की बेली डांसिंग में महारत हासिल करती हुई दिखाई दे रही हैं।

निक्की को बिग बॉस 14 के साथ पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इसके तुरंत बाद अभिनेत्री ने खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लिया था। हाल ही में, उन्हें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के द खतरा खतरा शो में देखा गया था। टीवी पर इन प्रोजेक्ट्स के अलावा निक्की स्क्रिप्ट पढ़ने में भी समय गुजार रही हैं और उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर