अमिताभ बच्चन की हीरोइन रह चुकी हैं रामायण की कैकेयी, शक्ति कपूर की साली ने दिलाई थी फिल्मों में एंट्री

Ramayan Kaikeyi Aka Padma Khanna Facts: रामायण में कैकेयी का कैरेक्टर फेमस एक्ट्रेस पद्मा खन्ना ने निभाया था। पद्मा ने भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन बनकर करियर की शुरुआत की थी....

Ramanand sagar Kaikeyi Worked With Amitabh Bachchan And bhojpuri Films Before Padma khanna Did Ramayan
अमिताभ बच्चन के साथ पद्मा खन्ना।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रामायण में कैकेयी का कैरेक्टर फेमस एक्ट्रेस पद्मा खन्ना ने निभाया था। 
  • टीवी शो रामायण के अलावा भी पद्मा खन्ना का लंबा फिल्मी करियर रहा है।
  • रामानंद सागर के शो रामायण के पहले वो कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। 

रामायण वैसे तो 80 के दशक का टीवी शो है लेकिन आज भी इसकी पॉपुलैरिटी सभी सीरियल्स को पीछे छोड़ती है। राम-सीता, भरत-लक्ष्मण से लेकर रावण तक सभी किरदार ऐसे रहे कि दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस गए। इन्हीं में से एक किरदार कैकेयी का था। जी हां, भगवान राम की मां और दशरथ की 3 पत्नियों में से एक कैकेयी का किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आया। रामायण में ये कैरेक्टर फेमस एक्ट्रेस पद्मा खन्ना ने निभाया था। 
रामायण में पद्मा खन्ना ने अपने कैरेक्टर को इतना बखूबी निभाया कि दर्शकों को वास्तव में ये यकीन होने लगा कि वो ही कैकेयी हैं। वैसे टीवी शो रामायण के अलावा भी पद्मा खन्ना का लंबा फिल्मी करियर रहा है। रामानंद सागर के शो रामायण के पहले वो कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। 


पद्मा खन्ना को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। पद्मा एक ट्रेंड डांसर हैं और उन्होंने बिरजू महाराज के शिक्षा ली है। पद्मा को शक्ति कपूर की साली और बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी के साथ-साथ वैजयंती माला ने देखा था। इन्हीं दोनों के सुझाव के बाद पद्मा खन्ना की फिल्मों में एंट्री हुई।  


पद्मा खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सौदागर में बतौर हीरोइन काम किया है। इसके अलावा वो हीर रांझा, जॉनी मेरा नाम, सीमा, प्यार दीवाना, पाकीजा, दान, लोफर, जान-ए-बहार, अनुभव, हेरा फेरी, लखन, पापी सहित कई हिट फिल्मों में काम किया। पद्मा खन्ना हिंदी, भोजपुरी के अलावा मराठी, पंजाबी और गुजराती भाषाओं की फिल्मों में भी खूब काम किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर