बिकिनी फोटोज से हॉटनेस का जादू चला रही पांड्या स्‍टोर फेम शाइनी दोषी, तस्‍वीरें देख फैंस को आया पसीना

टीवी पर एकदम संस्‍कारी बहू की छवि में नजर आने वाली शाइनी दोषी असल जिंदगी में बेहद हॉट और सेक्‍सी हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि शाहनी दोषी का इंस्‍टाग्राम अकाउंट कह रहा है। 

Shiny Doshi latest Bikini photos from Maldives Vacation
Shiny Doshi latest Bikini photos from Maldives Vacation  
मुख्य बातें
  • स्‍टार प्‍लस के सीरियल पांड्या स्‍टोर में नजर आती हैं शाइनी दोषी।
  • बीते साल जुलाई में शादी कर हनीमून मनाने मालदीव गई थीं शाइनी।
  • मालदीव में उन्‍होंने बिकिनी फोटोज से मचाई थी सनसनी।

Pandya Store fame Shiny Doshi Bikini photos: स्‍टार प्‍लस का सीरियल पांड्या स्‍टोर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। गुजरात के सोमनाथ की पृष्‍ठभूमि पर बने इस सीरियल टीवी अदाकारा शाइनी दोषी धरा पांड्या का लीड रोल निभाती हैं। टीवी पर एकदम संस्‍कारी बहू की छवि में नजर आने वाली शाइनी दोषी असल जिंदगी में बेहद हॉट और सेक्‍सी हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि शाहनी दोषी का इंस्‍टाग्राम अकाउंट कह रहा है। 

शाहनी दोषी के इंस्‍टाग्राम पर दर्जनों फोटोज हैं जिनमें वह बिकिनी पहनकर मस्‍ती करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्‍वीरें उनके मालदीव वैकेशन की हैं तो कुछ हनीमून की। तस्‍वीरों में नीले पानी के ऊपर शाहनी दोषी अपने हुस्‍न का जादू चलाकर फैंस को दीवाना बना रही हैं। कई तस्‍वीरें में वह पति के साथ नजर आ रही हैं तो कुछ में वह बीच किनारे रेत में लेटी दिख रही हैं। एक तस्‍वीर में वह साइकिल चलाते द‍िखाई दी हैं। शाइनी दोषी के फैंस और चाहने वालों को उनकी यह तस्‍वीरें काफी पसंद आ रही हैं। फैंस इन तस्‍वीरों पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)

अदाकारा शाइनी दोषी ने इसी साल जुलाई में अपने बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी से शादी की थी। 31 साल की एक्ट्रेस शाइनी दोशी की बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी के साथ सगाई पिछले साल 4 जनवरी, 2020 को हुई थी। उनकी शादी की तस्‍वीरें भी कई द‍िन तक छाई रही थीं। उसके बाद जब ये बिकिनी फोटोज आए तो धूम मच गई। शाहनी इंस्‍टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन हॉट फोटोज साझा करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)

शाइनी दोषी ने 'जमाई राजा', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'दिल ही तो है' और 'लाल इश्क' शामिल में काम किया है। वह उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 8' का भी हिस्सा रही हैं। शाइनी 'श्रीमद भगवत महापुराण' में देवी राधा के किरदार में नजर आई हैं। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। सभी किरदारों में उन्‍हें काफी पसंद किया गया लेकिन धरा पांड्या के किरदार ने उन्‍हें जबरदस्‍त लोकप्रियता दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर