Pandya Store की TV एक्ट्रेस Pallavi Rao की मां का निधन, इसी महीने पिता की डेथ का सहा था गम

TV Actress Pallavi Rao Mother father death: टीवी एक्ट्रेस ने इसी महीने अपने पिता को खोया था। अब अचानक मां के निधन से उनको गहरा सदमा लगा है।

Pandya Store Pallavi Rao| TV Actress Pallavi Rao mother death| Pallavi Rao Mother father death| Pallavi Rao Kinshuk Vaidya Shiny| पांड्या स्टोर की TV एक्ट्रेस पल्लवी राव की मां का निधन
मां के साथ पल्लवी राव। 
मुख्य बातें
  • पल्लवी राव के फैन्स के लिए शॉकिंग खबर है।
  • पल्लवी राव की मां का निधन हो गया है।
  • टीवी एक्ट्रेस को मां के जाने का गहरा सदमा लगा है।

पांड्या स्टोर की अभिनेत्री पल्लवी राव के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। खबर है कि पल्लवी राव की मां का निधन हो गया है। अभिनेत्री की मां ने मंगलवार 24 अगस्त को आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस को मां के निधन ने गहरा सदमा लगा है। पल्लवी राव ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए मां को अंतिम विदाई दी। 

इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखते हुए पल्लवी राव ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में पांड्या स्टोर की अभिनेत्री ने लिखा कि कैसे माता-पिता का न होना 'सबसे कठिन' होता है। पल्लवी राव ने लिखा, 'मां ने 24 तारीख को आखिरी सांस ली और वो हमें छोड़कर चली गईं। मेरी स्ट्रांग मां ने 24 दिनों तक संघर्ष किया। अब वह मेरे पिताजी के साथ एक बेहतर और शांतिपूर्ण जगह पर होंगी। जिंदगी सच में अनप्रिडिक्टेबल है। मां-पापा को अलग करना मुश्किल था, उन्होंने जीवन या मृत्यु दोनों में एक साथ रहने का फैसला किया।

'एक बच्चे के रूप में मेरे लिए यह सबसे कठिन समय है यह देखने के लिए कि मेरे माता-पिता दोनों नहीं हैं, वे दोनों मेरे सपोर्ट सिस्टम थे। खासतौर पर मेरी माँ हैं जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया, मेरा समर्थन किया और मुझे प्रोत्साहित किया। मुझे पता है कि वो दोनों हमेशा मेरे साथ रहेंगे। उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। मां और पिताजी की आत्मा को शांति मिले।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pallavi_s_rao)

पंड्या स्टोर की एक्ट्रेस पल्लवी राव के को-स्टार्स और उनके दोस्तों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर उनको हिम्मत दी है। शो में गौतम की भूमिका निभाने वाले किंशुक वैद्य ने लिखा, 'आपके नुकसान के लिए खेद है। प्लीज मजबूत रहें पल्लवी जी।' सिमरन बुधरूप ने भी संवेदना व्यक्त की और लिखा, 'उनकी आत्मा को शांति मिले।' बता दें, पांड्या स्टोर की अभिनेत्री पल्लवी राव, रावी की मौसी की भूमिका निभाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pallavi_s_rao)

पल्लवी राव के पिता का इस साल 4 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। तब एक्ट्रेस आईसीयू में अपनी मां की देखभाल कर रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर