Mahabharat में कर्ण का वध देख फैन्स हुए इमोशनल, Pankaj Dheer के लिए कर रहे ऐसे कमेंट्स

Mahabharat Karna Death Scene Video Viral: महाभारत में कर्ण सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में थे। जब टीवी पर कर्ण की मौत का नजारा दिखा तो फैन्स काफी इमोशनल हो गए....

Mahabharat Karna death scene Viral And Pankaj Dheer Fans get emotional
महाभारत स्टार पंकज धीर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी शो महाभारत की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
  • फैन्स शो में दिखाए गए कर्ण के डेथ सीन की चर्चा कर रहे हैं।
  • कर्ण की मौत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी इमोशनल हो गए हैं। 

रामायण और महाभारत आइकॉनिक टीवी शो को छोटे परदे पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लॉकडाउन में दोबारा से टेलिकास्ट किए जा रहे इन टीवी शोज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फिलहाल टीवी शो महाभारत के कर्ण यानी अभिनेता पंकज धीर खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कर्ण के डेथ सीन की चर्चा जोरों पर है। यहां तक कि महाभारत में कर्ण की मौत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी इमोशनल हो गए हैं। 
दरअसल महाभारत में कर्ण सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में थे। ऐसे में जब टीवी पर कर्ण की मौत का नजारा दिखाया गया तो फैन्स काफी इमोशनल हो गए। यहां तक कि फैन्स का कहना है कि कर्ण हमेशा अर्जुन से ऊपर रहेंगे। महाभारत में कर्ण की पूरी जिंदगी दुरभाग्यपूर्ण रही। उनके साथ हमेशा पाप और अनन्याय हुआ। अर्जुन ने जब कर्ण का वध किया तो श्रीकृष्ण तक इस दौरान दुखी हो गए थे। 


महाभारत में कौरवों और पांडवों के युध्द से पहले ही कर्ण को उनकी सच्चाई पता चली थी। कुंती ने खुद कर्ण को बताया था कि वो उनके पुत्र हैं और साथ ही भाई पांडवों का साथ देने की बात कही थी। हालांकि कर्ण ने इस बात को अपनी मौत तक एक सीक्रेट ही रखा। क्योंकि वो कैरवों का अपने ऊपर किया गया भरोसा नहीं तोड़ना चाहते थे। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि अर्जुन को छोड़कर वो किसी भी पांडव को नहीं मारेंगे। 


धोखे से हुआ था कर्ण का वध
जब कर्ण अपने रथ का पहिया ठीक कर रहा था, तो युद्ध के नियमों के खिलाफ अर्जुन ने तीर चलाकर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था। बाद में अर्जुन और सभी पांडवों को पता चला था कि कर्ण उनका भाई था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर