पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा ने साथ साइन की नई फिल्म, कोरोना वायरस की वजह से अटकी शूटिंग!

Paras Chhabra Mahira Sharma New Upcoming Film: माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि बिग बॉस-13 फेम पारस-माहिरा जल्द साथ में एक फिल्म करने वाले हैं।

Bigg Boss 13 Fame Paras Chhabra Mahira Sharma sign Upcoming film together
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस खत्म होने के बाद भी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को कई बार एक साथ हैंगआउट करते देखा जाता है।
  • माहिरा शर्मा को कुछ दिन पहले पारस छाबड़ा और उनकी मां के साथ घर पर टाइम बिताते देखा गया था।
  • अब खबर है कि पारस और माहिरा जल्द एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

बिग बॉस-13 में कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। दोनों पहले दिन से बिग बॉस के घर में एक साथ थे और अंत तक पारस-माहिरा ने शो में अपनी दोस्ती बरकरार रखी थी। बिग बॉस-13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हमेशा एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेते दिखते थे। दोनों की क्लोजनेस को बिग बॉस के घर में प्यार का नाम भी दिया गया था। 
बिग बॉस-13 के बाद भी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के फैन्स उन्हें साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहते हैं। वैसे बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों कई बार एक साथ में हैंगआउट करते देखे जाते हैं। माहिरा शर्मा को पारस छाबड़ा और उनकी मां के साथ घर पर टाइम बिताते देखा गया था। हाल ही में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का एक नया सॉन्ग बारिश भी रिलीज हुआ था। इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो को फैन्स का खूब प्यार मिला था। अब खबर है कि माहिरा और पारस एकबार फिर साथ आने वाले हैं दोनों ने एक नया प्रोजेक्ट साइन किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

खबर है कि पहीरा एक साथ एक नई फिल्म कर रहे हैं। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा साथ में पंजाबी फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण शुरू नहीं हुई है। हालांकि इस बारे में अभी तक पारस या माहिरा ने कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे अगर ये सच है को माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के फैन्स के लिए ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी की खबर है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर