Bigg Boss 13 में नजर आएगा ये टीवी एक्टर, सारा खान को कर चुका डेट

टीवी मसाला
Updated Sep 14, 2019 | 20:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी एक्टर पारस छाबड़ा भी बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लेने वाले हैं...

Sara Khan Ex boyfriend Paras Chhabra coming in bigg boss 13
पारस छाबड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 के लिए कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं।
  • टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं।
  • अब बिग बॉस कंटेस्टेंट लिस्ट एक और टीवी एक्टर का नाम आगे आ रहा है।

बिग बॉस सीजन 13 में इस बार कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं। इसी वजह से शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब खबर सामने आ रही है कि रियलिटी शो स्प्लिट्सविला-5 फेम पारस छाबड़ा भी बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। अभी हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। अब पारस छाबड़ा को लेकर बताया जा रहा है कि वो भी शो के कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। 
बिग बॉस-13 से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक पारसा छाबड़ा भी सलमान खान के शो में नजर आएंगे। हालांकि पारस और बिग बॉस मेकर्स की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। वैसे आपको बता दें, पारस स्प्लिट्सविला-5 के अलावा टीवी सीरियल बढ़ो बहू में भी काम कर चुके हैं। उन्हें आखिरी बार सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में देखा गया था। शो में उन्होंने रावण का रोल प्ले किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on


पारस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। पारस लंबे टाइम तक सीरियल बिदाई फेम सारा खान के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में दोनों का आपसी सहमति से ब्रेकअप हो गया। अब पारस फिल्म कैलेंडर गर्ल फेम आकांक्षा सिंह के साथ लव रिलेशनशिप में हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akanksha8000) on


सलमान खान के शो बिग बॉस-13 में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इस बार सलमान खान खुद पहला एलिमिनेशन करेंगे। पहले ही हफ्ते में वो उन कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा देंगे, जिनकी शो में परफॉर्मेंस खराब होगी। यही नहीं, सलमान के पास ये हक भी होगा कि वो अगले हफ्ते के लिए कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट भी करेंगे। बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को भी दो ग्रुप में बांटा जाएगा और हर ग्रुप में कम से कम 6 मेंबर्स रहेंगे। इस ग्रुप्स को घोस्ट्स और प्लेयर का नाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि घोस्ट्स टीम में मेघना मलिक, पवित्रा पुनिया और माहिका शर्मा सहित कुछ 6 लोग होने वाले हैं। साथ ही प्लेयर्स टीम में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलिना भट्टाचार्जी, राजपाल यादव और दयानंद शेट्टी होंगे। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर