जग जननी मां वैष्‍णो देवी में हुई 'जोधा' पर‍िध‍ि शर्मा की एंट्री, रुबीना क्‍यों नहीं बनीं शो का ह‍िस्‍सा

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jul 02, 2020 | 13:00 IST

Paridhi Sharma of jodha akbar fame as Vaishno Devi: पर‍िध‍ि शर्मा को जोधा अकबर शो से लोकप्र‍ियता म‍िली थी। अब वह जग जननी मां वैष्‍णो देवी शो में वैष्‍णो देवी के रोल में द‍िखेंगी।

Paridhi Sharma of jodha akbar fame as Vaishno Devi in show jag-janani-maa-vaishno-devi-after rubina dilaik quits show amid pregnancy rumors
Rubina and Paridhi  
मुख्य बातें
  • जोधा अकबर और पट‍ियाला बेब्‍स जैसे शोज में पर‍िधि शर्मा को बहुत पसंद क‍िया गया
  • जग जननी मां वैष्‍णो देवी शो में अब वह माता रानी के क‍िरदार में द‍िखेंगी
  • जग जननी मां वैष्‍णो देवी शो में अब वह माता रानी के क‍िरदार में द‍िखेंगी

छोटे पर्दे की चहेती जोधा और पट‍ियाला बेब्‍स की बबीता को दर्शक जल्‍द ही जग जननी मां वैष्‍णो देवी -कहानी माता रानी की शो में लीड रोल में देखेंगे। लॉकडाउन के बाद शो के नए एप‍िसोड्स का प्रसारण जल्‍दी ही शुरू होगा। 

इन तस्‍वीरों में पर‍िध‍ि मां वैष्‍णो देवी के अवतार में नजर आ रही हैं। हाल ही में परिध‍ि ने शो का प्रोमो भी शूट क‍िया थ। मेकर्स ने भी परिधि के शो जॉइन करने का एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है। 

पहले पूजा बनर्जी कर रही थीं रोल
बता दें क‍ि इस रोल को पहले पूजा बनर्जी कर रही थीं। उनको इस शो के ल‍िए फरवरी 2020 में चुना गया था। पूजा ने करीब एक महीने तक शो की शूट‍िंग भी की थी। लेक‍िन बीच में कोव‍िड 19 की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से शूट‍िंग बीच में ही रुक गई थी। बॉम्‍बे टाइम्‍स को पूजा बनर्जी ने बताया क‍ि हाल ही में मेरी शादी हुई है और इस वजह से मैं काम से थोड़ा ब्रेक चाहती थी। 

बता दें क‍ि इस शो का प्रसारण प‍िछले साल 30 स‍ितंबर को शुरू हुआ था ज‍िसमें मायशा दीक्ष‍ित ने छोटी वैष्‍णो देवी का क‍िरदार निभाया था। फ‍िल्‍म की बाकी कास्‍ट में तोरल रासपुत्रा, मद‍िराक्षी मंडल, इशिता गांगुली, कप‍िल आर्या जैसे नाम शाम‍िल हैं। 

रुबीना द‍िलाइक के आने की थी चर्चा 
पर‍िध‍ि से पहले कहा जा रहा था क‍ि शो में लीड रोल रुबीना द‍िलाइक करेंगी। लेक‍िन पर‍िध‍ि के शो में आने से कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि रुबीना की प्रेग्‍नेंसी उनके इस शो का ह‍िस्‍सा न बनने की वजह हो सकती है। हालांक‍ि भास्‍कर की खबर के अनुसार रुबीना ने इसका खंडन क‍िया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर