पवित्र रिश्ता के इस एक्टर ने कहा नहीं करनी चाहिए थी शादी, रिश्ता टूटने के बाद हो गई ऐसी हालत

टीवी मसाला
Updated Sep 26, 2019 | 14:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्टर करणवीर मेहरा इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी और डिवोर्स को लेकर बातचीत की। बता दें कि उन्होंने अपनी कॉलेज की गर्लफ्रेंड देविका से शादी की थी, दोनों स्कूल के दिनों से साथ थे।

karan veer mehra Ankita lokhande
karan veer mehra Ankita lokhande  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पवित्र रिश्ता फेम एक्टर ने बताया क्यों टूटी शादी
  • करणवीर मेहरा ने कॉलेज की गर्लफ्रेंड देविका से की थी शादी
  • रिश्ता टूटने के बाद शराब की लत और डिप्रेशन में चलते गए थे

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम एक्टर करणवीर मेहरा इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि एक्टर इस वक्त प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी शादी टूट गई है, जिसके बाद से उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढाव आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे शादी करना ही नहीं चाहिए था, मुझे दो जिंदगियों को बर्बाद होने से बचा लेना चाहिए था।

बड़े अच्छे लगते हैं एक्टर ने हाल ही में बताया कि बुरे वक्त किसी बुरे सपने से कम नहीं होते हैं। बता दें कि एक्टर ने अपनी कॉलेज की गर्लफ्रेंड देविका से शादी की थी, दोनों स्कूल के दिनों से एकदूसरे को जानते थे। इसके बावजूद दोनों अपने रिश्ते को नहीं बचा पाए। वहीं रिश्ता टूटने की वजह करण ग्लैमर की दुनिया और को-एक्टर के साथ लिंकअप को बताया। उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता खराब होता चला गया। शायद हम दोनों एकदूसरे के लिए बने ही नहीं थे। 10 साल से बचपन के दोस्त थे और फिर शादी के बाद 8 साल तक साथ रहे लेकिन ग्लैमर की दुनिया से जुड़े होने की वजह से शादी को बचा नहीं पाए।

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही मैं करियर में आगे बढ़ने लगा उसने भी तय किया कि वो इस इंडस्ट्री की हिस्सा बनेगी। जिसके बाद हम अलग होने लगे। मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं उसकी प्राथमिकता की लिस्ट से निकलता जा रहा हूं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra) on

 

धीरे धीरे हमारे रिश्ते बिगड़ते चले गए और मेरा नाम दूसरे एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता गया, जिसमें एक्ट्रेस, क्रिएटिव प्रोड्यूसर शामिल हैं और ये शुरुआत थी। क्या वो इन चीजों को अलग तरीके से संभाल सकते थे ? इसपर एक्टर ने कहा कि शायद मैं चीजों को अलग तरह से नहीं कर सकता। ऐसे में शुरू करने के लिए मैं दोबारा से शादी नहीं कर सकता था। जो कि दो जिंदगियों को बर्बाद होने से बचाता।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra) on

 

उन्होंने बताया की चीजे तब खराब होनी शुरू हुई जब साल 2016 में मेरा एक्सीडेंट हुआ। उसके बाद शराब पीना शुरू कर दिया। एक्सीडेंट के बाद मैं पांच महीने तक बेडरेस्ट पर था। उन दिनों मुझे नींद नहीं आती थी, ऐसे में रोज सोने के लिए शराब पीता था, जिसके बाद धीरे धीरे शराब का आदी हो गया। उस समय मैं कोई काम नहीं कर रहा था, एक एक्टर के लाइफ में ये अस्थिर स्वभाव है लेकिन मैंने अपने परिवार और उनकी परवरिश की बदौलत हालातों से लड़ना नहीं छोड़ा। फिलहाल एक्टर की लाइफ में मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं लेकिन काम पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर