नच बलिए 9 के सेट पर फिर हुआ हादसा, एंट्री से पहले ही रिहर्सल करते हुए घायल हुई ये एक्ट्रेस

टीवी मसाला
Updated Sep 14, 2019 | 15:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 के सेट पर एक बार फिर हादसा हो गया। टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी शो में एंट्री से पहले ही घायल हो गईं।

Pooja Banerjee with her husband Sandeep Sejwal
Pooja Banerjee with her husband Sandeep Sejwal 
मुख्य बातें
  • नच बलिए- 9 के सेट पर एक बार फिर हादसा हो गया है और टीवी एक्ट्रेस घायल हो गईं
  • कसौटी जिंदगी की 2 की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी नच बलिये 9 में एंट्री से चोटिल हो गईं
  • पूजा बनर्जी अपने पति के साथ रिहर्सल कर रहीं थीं और उसी समय यह हादसा हो गया

मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में निवेदिता बसु का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में एंट्री करने वाली हैं। शो में वो अपने पति संदीप सेजवाल के साथ नजर आएंगी। लेकिन शो में एंट्री से पहले ही उनके साथ एक हादसा हो गया।

दरअसल डांस रिएलिटी शो के लिए पूजा और संदीप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जमकर डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। डांस की रिहर्सल करते हुए उनके साथ हादसा हो गया और दोनों घायल हो गए। पूजा ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस चोट की वजह से उन्हें कसौटी की शूटिंग में भी काफी परेशानी हुई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Sandeep Sejwal (@poojabanerjeee) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Sandeep Sejwal (@poojabanerjeee) on

 

'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग में हुई परेशानी

पूजा ने बताया, 'यह दर्दनाक था। मुझे चोट आई जिसके चलते निशान पड़ गए। कसौटी में आप मेरा लुक जानते हैं। मेरी चोट के चलते कैमरापर्सन को सही एंगल शूट शूट करने में परेशानी हो रही थी। उसका कहना था कि मैम कैसे छुपाऊं, कहां से छुपाऊं? मेकअप से भी वो निशान नहीं छुप रहे थे।'

पैर में चोट लगने से हुई परेशानी

पूजा ने बताया कि रिहर्सल के दौरान उनका पैर मुड़ गया था जिससे उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। पूजा ने बताया, 'मैंने उन्हें कहा कि मुझे ऐसे सीन ना दें जिसमें मुझे चलना हो। मैं लंगड़ा रही थी तो मैं केवल डायलॉग्स बोल रही थी।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Sandeep Sejwal (@poojabanerjeee) on

बता दें कि यह शो शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है और यह पहली बार नहीं है जब इसमें कोई कंटेस्टेंट घायल हुआ हो। इससे पहले शो की कंटेस्टेंट उर्वशी ढोलकिया भी रिहर्सल के दौरान घायल हो गईं थीं। जो अब शो से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि अब वो जल्द ही शो में लौटेंगी। शो में एलिमिनेट कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली- विशाल आदित्य सिंह और उर्वशी ढोलकिया- अनुज सचदेवा शो में वापसी करेंगे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर