Pooja Banerjee Bike: कसौटी जिंदगी की-2 की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने खरीदी BMW बाइक, लाखों में है कीमत

Pooja Banerjee Buy New BMW Bike: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की फैमिली में एक नया मेंबर जुड़ गया है। पूजा ने हाल ही में पति संदीप सेजवाल के साथ मिलकर इस नए सदस्य का स्वागत किया है...

Kasautii Zindagii Kay 2 Actress Pooja Banerjee buy BMW bike
पति के साथ पूजा बनर्जी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पूजा बनर्जी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में नजर आ रही हैं।
  • सीरियल में पूजा निवेदिता बसु की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की फैमिली में एक नया मेंबर जुड़ गया है। पूजा ने पति संदीप सेजवाल के साथ हाल ही में इस नए सदस्य का स्वागत किया है। दरअसल इस फेमस टीवी कपल ने एक नई ब्रांड न्यू बाइक खरीदी है।
पूजा और संदीप इस नए फैमिली मेंबर को लेने शोरूम पहुंचे थे। नई बाइक लेते वक्त की पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें दोनों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। साथ ही पूजा बनर्जी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो बाइक राइड का आनंद देती दिख रही हैं। पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल की इस बीएमडब्ल्यू बाइक की कीमत 13 लाख से ऊपर बताई जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on


एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों कसौटी जिंदगी की-2 में निवेदिता बसु की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। सीरियल से ब्रेक लेकर उन्होंने बीच में नच बलिए-9 में भी हिस्सा लिया था। हालांकि इस शो का हिस्सा वो ज्यादा दिन तक नहीं रह सकी थीं। एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान पूजा घायल हो गई थीं। उनका एक हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से उन्हें बीच में ही नच बलिए-9 छोड़ना पड़ा था। हालांकि पूजा अब पूरी तरह से रिकवर कर चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on

आपको बताते चलें पूजा बनर्जी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 की कास्ट के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अक्सर उन्हें एकता कपूर से लेकर एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान और बाकी कलाकारों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर