मेहंदी में पापा-नानी संग काला चश्मा गाने पर खूब नाचीं प्राची तेहलान, कल है दीया और बाती हम एक्ट्रेस की शादी

Prachi Tehlan Pre Wedding Mehndi Ceremony: फेमस एक्ट्रेस, बास्केटबॉल स्टार और इंडियन नेटबॉल की पूर्व कप्तान प्राची तेहलान कल दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन रोहित सरोहा से शादी कर रही हैं....

prachi tehlan diya aur baati actress mehndi ceremony Dance Video Wedding Function Tomorrow
प्राची तेहलान की मेहंदी सेरेमनी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्राची तेहलान 7 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
  • प्राची दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन रोहित सरोहा से शादी कर रही हैं।
  • प्राची तेहलान के वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं अब उनकी मेहंदी सेरेमनी रखी गई।

टीवी शो दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस प्राची तेहलान कल यानि 7 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस और देश की फेमस बास्केटबॉल स्टार, इंडियन नेटबॉल की पूर्व कप्तान प्राची तेहलान दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन रोहित सरोहा से शादी कर रही हैं। प्राची तेहलान के वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में प्राची तेहलान की मेहंदी सेरेमनी रखी गई। जिसमें एक्ट्रेस प्राची तेहलान बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। 

प्राची तेहलान ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों और वीडियोज शेयर किए हैं। जिसमें वो फैमिली के साथ जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। प्राची ने इस दौरान अपने पिता, भाई और नानी के साथ जमकर डांस किया। सभी काला चश्मा और लंदन ठुमकदा.... जैसे गानों पर धमाकेदार डांस करते दिखे। प्राची तहलान ने सेमेरनी से पहले अपने होने वाले पति रोहित सरोहा के साथ फोटोशूट भी कराया। सामने आई तस्वीरों में दोनों एकसाथ रोमांटिक मिजाज में नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@prachitehlan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@prachitehlan) on

फार्म हाउस में होगी प्राची तेहलान की शादी 
अभिनेत्री प्राची तेहलान और रोहित की शादी में करीब 50 लोग शामिल होंगे। सगाई और शादी एक ही दिन होंगे। सुबह सगाई और फिर रात में शादी। शादी के लिए लिए एक बड़ा फार्म हाउस बुक किया है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही मौजूदा हालात को देखते हुए अन्य सावधानियां भी बरती जाएंगी।
आपको बता दें, प्राची तेहलान के होने वाले पति रोहित सरोहा दिल्ली के बिजनेसमैन और वाइल्ड लाइफ सरंक्षणवादी हैं। दोनों पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@prachitehlan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@prachitehlan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@prachitehlan) on

4 साल पहले की एक्टिंग करियर की शुरुआत
जैसा कि सभी जानते हैं प्राची तेहलान नेशनल लेवल की नेटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में एक्टिंग की दुनिया का रुखा किया था और मशहूर टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने शो में भाभो की बींदणी आरजू राठी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2017 में टीवी शो 'इक्यावन' में भी नजर आईं।  प्राची ने टीवी के बाद फिल्मों में भी अपनी किस्तम आजमाई। उन्होंने अब तक दो पंजाबी और एक मलयालम फिल्म में काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर