Prince Narula-Yuvika Chaudhary को डेंगू से पहले हुआ था कोरोना, अस्पताल में भर्ती TV कपल ने किया कंफर्म

Prince Narula Yuvika Chaudhary COVID-19 Before Dengue: फेमस टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं। प्रिंस के पिता, बहन और भतीजे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था...

TV Couple Prince Narula Yuvika Chaudhary in hospital Contracted COVID-19 Before Diagnosed With Dengue
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी। 
मुख्य बातें
  • प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को डेंगू हुआ है और दोनों का इलाज जारी है।
  • प्रिंस और युविका कोरोना वायरस से पहले डेंगू की चपेट में भी आ गए थे।
  • इसी वजह से टीवी कपल का इम्युनिटी लेवल काफी गिर गया था।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को कुछ टाइम पहले ही डेंगू हुआ है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इस बारे में जानकारी दी थी। प्रिंस और युविका ने हाल ही में अपनी शादी की सेकंड एनिवर्सरी मनाई थी। तब दोनों को मास्क पहनकर केक काटते हुए देखा गया था। लेकिन डेंगू का पता चलने से पहले प्रिंस नरुला और युविका चौधरी कोरोना वायरस की चपेट में भी आ गए थे। युविका ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि COVID-19 के कारण उनका इम्युनिटी लेवल काफी गिर गया था और बाद में उनको डेंगू हुआ।

युविका चौधरी और प्रिंस नरुला को पिछले महीने कोरोना हो गया था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कोई बात नहीं की थी। अब युविका चौधरी ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। 

युविका चौधरी ने बताया, 'हां, हम दोनों को पिछले महीने कोरोना वायरस हो गया था। जिसकी वजह से हमारा इम्युनिटी लेवल काफी गिर गया था। इसी वीकनेस की वजह से हम डेंगू की चपेट में आ गए। मैं प्रार्थना करती हूं कि किसी के भी साथ ऐसा ना हो।' 

बिग बॉस विनर और टीवी एक्टर प्रिंस नरुला ने भी बताया कि आखिर उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में बात नहीं करने का फैसला क्यों किया। प्रिंस नरुला ने बताया, 'COVID-19 की वजह से हमें बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हमें काफी कम सिमटर्म्स थे। हम कहना चाहते हैं कि हम कई मायनों में ठीक थे क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभिनेताओं को पढ़ते हैं और आंख बंद करके उसे फॉलो करना शुरू कर देते हैं। सबकी बॉडी अलग-अलग होती है और इसीलिए व्यक्तिगत मामले भी अलग हैं। हमने खुद को 21 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया और फिर दूसरी बार बाहर निकलने से पहले कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था। निगेटिव आने के बाद बाहर जाने से पहले हमें डेंगू हो गया।'


फिलहाल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं। कपल के जल्द ही डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस के पिता, बहन और भतीजे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रिंस के पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर