लॉकडाउन के बीच इस महीने शादी करेंगी देवो के देव महादेव की 'पार्वती', 12 साल से हैं रिलेशनशिप में

Puja Banerjee to tie Knot this Month: देवो के देव महादेव में पार्वती का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इस महीने शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वो पिछले करीब 12 साल से एक्टर कुणाल वर्मा को डेट कर रही हैं।

Puja Banerjee and Kunal Verma
Puja Banerjee and Kunal Verma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस महीने शादी के बंधन में बंध सकती हैं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी
  • पूजा पिछले करीब 12 साल से एक्टर कुणाल वर्मा को डेट कर रही हैं
  • मालूम हो कि दोनों ने साल 2017 में सगाई की थी

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी पिछले करीब 12 साल से एक्टर कुणाल वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों ने साल 2017 में सगाई कर ली थी और इस महीने (अप्रैल, 2020) में शादी करने वाले थे जिसकी सारी तैयारियां हो गईं थीं लेकिन दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते उन्हें सब कैंसिल करना पड़ा। 

हालांकि दोनों ने इसी महीने शादी करने का फैसला किया है और वो उम्मीद कर रहे हैं कि इस 15 अप्रैल को रजिस्टर्ड मैरिज कर लें, जो कि उनकी शादी की तारीख थी।कुणाल ने एक वेबसाइट को बताया कि वो इस महीने रजिस्टर्ड मैरिज करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि 15 अप्रैल को रजिस्टर्ड मैरिज कर लें लेकिन सब लॉकडाउन के हालातों पर निर्भर करता है। अगर सब सही नहीं होता है तो हम शादी को 10 दिन के लिए टाल देंगे। देखते हैं क्या होता है।' मालूम हो कि कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देश में फिलहाल लॉकडाउन है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on

दोनों के परिवार हैं निराश

पूजा और कुणाल ही नहीं बल्कि उनके करीबी भी यह शादी टलने से निराश हैं। कुणाल ने कहा, 'शादी को लेकर मेरी मम्मी बहुत एक्साइटेड थीं और उन्होंने पूरे परिवार के लिए शॉपिंग की थी। वो चाहती हैं कि हमारी शादी बैंड, बाजा और बारात के साथ हो। उनकी इच्छा पूरी नहीं होने से मेरा दिला टूटता है, लेकिन मैं शादी के लिए कुछ और महीने इंतजार नहीं करना चाहता। पूजा और मैं सोलमेट्स हैं और शादी केवल एक सिगनेचर है लेकिन जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on

बता दें कि पूजा और कुणाल ने साल 2017 में सगाई की थी और करीब तीन साल बाद शादी करने जा रहे हैं। मालूम हो कि पूजा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आती हैं। इसके अलावा वो देवो के देव महादेव में पार्वती का रोल निभा चुकी हैं। साथ ही पूजा बिग बॉस 9 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर