बिग बॉस-13 में खुलेगा राखी सावंत के पति का राज, सलमान खान के शो में दिखेगी पहली झलक

टीवी मसाला
Updated Sep 13, 2019 | 09:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राखी सावंत ने मुंबई के एक होटल में रितेश नाम के एनआरआई से शादी रचाई थी। अब खबर है कि राखी अपने पति के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस देने जा रही हैं। जल्द ही वो बिग बॉस-13 में पति संग एंट्री लेने वाली हैं।

Rakhi Sawant Come in Bigg boss 13 And reveals her Husband Identity
राखी सावंत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में गुपचुप शादी की थी।
  • राखी बताती हैं कि उनके पति रितेश बिजनेस की वजह से विदेश में रहते हैं।
  • राखी के पति को कोई नहीं जानता है और ना ही अबतक किसी ने उन्हें देखा है।

एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत अपनी गुपचुप शादी के बाद से खूब सुर्खियों में हैं। कुछ टाइम पहले ही राखी ने मुंबई के एक होटल में एनआरआई से शादी रचाई थी। राखी सावंत ने बताया था कि उनके पति का नाम रितेश है और वो यूके में रहते हैं। इस जानकारी के अलावा किसी को भी राखी के पति के बारे में कुछ भी पता नहीं है यहां तक कि किसी ने उनको देखा भी नहीं है। अब राखी सावंत का कहना है कि बिग बॉस सीजन 13 में उनके पति की पहली झलक देखने को मिलेगी। 
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो बिग बॉस 13 में अपने पति रितेश के साथ आ रही हैं। मांग में सिंदूर लगाए राखी इस वीडियो में ये भी कहती दिख रही हैं कि लोगों में कितना एक्साइटमेंट है मेरे हसबैंड को देखने के लिए...। मैं भी उनको देखने के लिए खूब उत्साहित हूं क्योंकि वो चांद का टुकड़ा हैं। अब वो यूके में रहते हैं बीवी इंडिया में रहती है ऐसी कोई शादी वादी होती है क्या? हालांकि राखी की इस बिग बॉस वाली बात में कितनी सच्चाई है ये तो शो ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhisawant2511) on

राखी ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति रितेश बिजनेस के सिलसिले में बाहर रहते हैं और शादी के अगले दिन ही वो वापस लौट गए थे। रितेश पहले राखी के फैन थे दोनों की सोशल मीडिया पर बातें शुरू हुई थीं और बाद इन्होंने शादी कर ली।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhisawant2511) on

राखी सावंत ने कुछ दिन पहले एक और वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्हें बिग बॉस-13 के मेकर्स की तरफ से एक शानदार ऑफर मिला है जिसके लिए उन्होंने हां कह दिया है। इसी ऑफर के तहत राखी बिग बॉस के ओपनिंग एक्ट में एक डांस परफॉर्मेंस देंगी। राखी ने बताया था, 'मेरे फैन्स आप सभी के लिए एक गुड न्यूज है। थैंक्यू सलमान खान, थैंक्यू बिग बॉस मेकर्स। मैं जल्द बिग बॉस के ओपनिंग एक्ट में अपने नए गाने छप्पन छुरी पर और सलमान खान के साथ परफॉर्म करूंगी। मैंने पिछले कितने सीजन में सलमान के साथ परफॉर्म किया है। अब जल्द ही मैं अपने इस डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल शुरू करूंगी।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर