वरुण धवन के भाई से हुई थी नागिन-4 की एक्ट्रेस राखी विजान की सगाई, फिर रवीना टंडन की बन गईं भाभी

Rakhi Tandon Naagin 4 Star Love Life: नागिन-4 की स्टार राखी विजान की साल 2000 में रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन से शादी हुई थी। दोनों लंबे टाइम तक साथ रहे लेकिन 10 साल बाद दोनों अलग हो गए...

Rakhi Tandon Naagin 4 Star Love Life Facts Actress Engaged With Varun dhawan Brother Siddharth dhawan
राखी विजान,   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राखी विजान के फैन्स टीवी सीरियल नागिन-4 में उन्हें देखकर काफी खुश हैं।
  • 27 साल से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रहीं राखी विजान ने कई फेमस शोज में काम किया।
  • राखी को टीवी शो हम पांच में स्वीटी माथुर का रोल निभाने के लिए याद किया जाता है। 

एकता कपूर एक बार फिर छोटे परदे पर अपने फेमस सीरियल नागिन-4 की वजह से खूब चर्चा में हैं। एकता ने नई कास्ट निया शर्मा, जैसमीन भसीन, सायंतनी घोष, विजयेंद्र कुमेरिया और अनीता हसनंदानी के साथ इस टीवी सीरीज से वापसी की है। नई स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुए सीरियल नागिन-4 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे इस सीरियल में फेमस स्टार राखी विजान भी नजर आ रही हैं। क्रिश-3, गोलमाल रिटर्न, मनी है तो हनी है जैसी फिल्मों में दिख चुकीं राखी विजान लंबे टाइम बाद छोटे परदे पर ठीक वैसे रोल में दिख रही हैं जो कि उनकी पहचान है। राखी विजान नागिन-4 में भोले भाले कॉमिक रोल में हैं। 
राखी विजान के फैन्स एकबार फिर उन्हें सीरियल नागिन-4 से जरिए छोटे परदे पर देखकर काफी खुश हैं। लगभग 27 साल से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रहीं राखी विजान को टीवी शो हम पांच में स्वीटी माथुर का रोल निभाने के लिए याद किया जाता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhivijan) on


बात अगर राखी टंडन की पर्सनल लाइफ की करें तो फिलहाल वो सिंगल हैं। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि राखी टंडन की वरुण धवन के कजिन भाई सिद्धार्थ धवन से सगाई हुई थी। सिद्धार्थ धवन एक जाने माने एक्टर रहे हैं। सिद्धार्थ ने बूंद(2001), सरफरोश-ए-हिंद(1999), पांडव(2007) जैसी फिल्मों और फेमस सीरियल देश में निकला होगा चांद में काम किया है। हालांकि बाद में राखी और सिद्धार्थ की शादी हुई या नहीं? साथ ही सगाई क्यों टूटी? इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhivijan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@siddharthdhawan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@siddharthdhawan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhivijan) on


20 साल पहले हुई थी राखी विजान की शादी
एक्ट्रेस राखी विजान की साल 2000 में रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन से शादी हुई थी। दोनों लंबे टाइम तक साथ रहे लेकिन 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। साल 2010 में राखी विजान और राजीव टंडन का तलाक हो गया। राखी ने तब एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपने इस डिसीजन से काफी खुश हूं। राजीव और मैं जब साथ थे हमने काफी अच्छा वक्त बिताया और तलाक का डिसीजन साथ मिलकर लिया।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhivijan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rakhivijan) on


बिजनेसमैन को डेट करने की आ चुकीं खबरें
साल 2017 में राखी की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राखी विजान एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। जो कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी और पोल्ट्री फर्म के मालिक बताए गए थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। राखी विजान से मुलाकात के बाद वो उनके शूटिंग सेट पर आने लगे और यहीं इनके नंबर एक्सचेंज हुए। बाद में दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर