बिग बॉस 14 में नजर आ सकती है रामानंद सागर की पड़पोती, ग्लैमरस अंदाज के चलते रहती हैं चर्चा में

Sakshi Chopra in Bigg Boss 14: बोल्ड अवतार के चलते चर्चा में रहने वाली रामानंंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं।

Salman Khan and Sakshi Chopra
Salman Khan and Sakshi Chopra 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं रामानंंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा।
  • साक्षी चोपड़ा ने यह कंफर्म किया है कि शो को लेकर उनकी बात चल रही है।
  • साक्षी अपने बोल्ड अवतार और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

साल  1987 में शुरू हुए रामायण को डायरेक्ट करने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में बनी  रहती हैं। 

साक्षी ने कही ये बात

अब साक्षी एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि साक्षी रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक साक्षी ने यह कंफर्म किया है कि शो को लेकर बिग बॉस की टीम ले उनकी बात चल रही है लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। साक्षी ने कहा, 'अभी कुछ फाइनल नहीं है। हमारी अभी बिग बॉस की टीम से बात चल रही है। मैं अभी लॉस एंजेलिस में रह रही हूं और अगर कुछ भी होता है तो मैं जरूर इस बारे में बात करूंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa) on

तस्वीरों के चलते रहती हैं चर्चा में

मालूम हो कि साक्षी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं, जहां उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जाहिर है बिग बॉस के घर में उन्हें देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। साक्षी के अलावा अब तक शो के लिए संगीता घोषस शुभांगी अत्रे, सुगंधा मिश्रा, जय सोनी, शगुन पांडे, विशाल रहेजा, डोनल बिष्ट, शालीन भनौट और शिरीन मिर्जा का नाम सामने आ चुका है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa) on

बता दें कि बिग बॉस का टीजर पहले रिलीज हो चुका है और सलमान ने शो के प्रोमो के लिए भी शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले वो प्रोमो की शूटिंग खत्म करने के बाद मुंबई में महबूब स्टूडियो के बाहर नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर होना तय बताया जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर