Video:रामायण में सीता हरण देखकर इमोशनल हुए 'रावण' अरविंद त्रिवेदी, टीवी के सामने जोड़े हाथ

दूरदर्शन पर रामायण को फैंस के साथ-साथ इस शो की स्टारकास्ट भी देख रही है। अब रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सीता हरण का एपिसोड देख रहे हैं।

Ramayan Sita Haran
Ramayan Sita Haran 
मुख्य बातें
  • अरविंद त्रिवेदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • अरविंद त्रिवेदी टीवी में रामायण का सीता हरण का एपिसोड देख रहे हैं।
  • अरविंद त्रिवेदी रामायण के इस सीन को देखने के बाद बेहद इमोशनल हो गए हैं।

मुंबई. रामायण दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित होने के बाद इस शो की स्टारकास्ट भी अपने परिवार के साथ इसे देख रही हैं। अब रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह रामायण देख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अरविंद त्रिवेदी टीवी के सामने बैठे हुए हैं। टीवी में रामायण का सीता हरण का एपिसोड चल रहा है। रावण सीता का हरण कर लेता हैं। वहीं, माता सीता मदद के लिए भगवान श्री राम और लक्ष्मण को बुलाती हैं। 

अरविंद त्रिवेदी रामायण के इस सीन को देखने के बाद बेहद इमोशनल हो गए हैं। वह हाथ जोड़कर दर्शकों से माफी भी मांग रहे हैं। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी 84 साल के हो गए हैं। वह गुजरात में रह रहे हैं।     

लक्ष्मण ने शेयर की थी पुरानी फोटो 
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने भी इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इसमें राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने अरविंद त्रिवेदी को सम्मानित किया था।

सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा था-  पुरानी याद ताजा कर रहा हूं जब मैंने अरुण जी, सरिता जी और होमी दस्तूर के साथ मिलकर अरविंद भाई का सम्मान किया था। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं और रामायण में रावण का रोल भी अदा किया है। 

राम भक्त हैं अरविंद त्रिवेदी 
8 नवंबर 1937 को पैदा हुए अरविंद त्रिवेदी असल ज‍िंदगी में भगवान राम के अनन्‍य भक्‍त हैं।  अरविंद त्रिवेदी रामायण के अलावा रामानंद सागर के ही टीवी सीरियल विक्रम और बेताल में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह हिंदी और गुजराती की 250 फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुके हैं।

अरविंद त्रिवेदी साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद चुने गए थे। अरविंद त्र‍िवेदी को रामलीला देखने का बहुत शॉक था। वह अक्‍सर रामलीला में जाया करते थे। रामायण के बाद वह विश्वामित्र सीरियल में भी नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर