पहचानों मेरे प्यारे दोस्तों इस 5 साल के बच्चे को, रामानंद सागर की रामायण से है खास कनेक्शन

Ramayan Star Childhood Picture Viral: टीवी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर की बचपन की एर फोटो सामने आई है। क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है?....

Sunil Lahri shares childhood picture Check Ramayan Lakshman Cuteness overloaded
टीवी स्टार।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एक एक्टर की बचपन की फोटो सामने आई जो उन्होंने खुद शेयर की है।
  • क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है?
  • चलिए आपको थोड़ा हिंट देते हैं इनका रीटेलिकास्ट हो रहा शो खूब सुर्खियों में है।


देशभर में लॉकडाउन को फॉलो करते हुए लोग इस समय अपने घर पर ही रहकर समय बिता रहे हैं। सुरक्षित रहना आज के वक्त में बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आमजन से लेकर सेलेब्स तक इस दौरान सोशल मीडिया पर पहले से काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। कुछ सेलेब्स फिटनेस वीडियो शेयर कर रहे हैं तो कुछ फिलहाल कुकिंग में हाथ आजमा रहे हैं। इतना ही नहीं सेलेब्स अपनी पुरानी अनसीन तस्वीरें और वीडियो भी खूब शेयर कर रहे हैं। बीते दिनों में कई सेलेब्स अपनी बचपन की फोटोज पोस्ट कर चुके हैं।
अब हाल ही में एक एक्टर की बचपन की फोटो सामने आई जो उन्होंने खुद शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने कॉलर वाली शर्ट पहनी हुई है। क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है? अगर नहीं तो चलिए आपको थोड़ा हिंट देते हैं और बताते हैं कि इनको कुछ समय पहले से ही दोबारा इंडस्ट्री में खूब लाइमलाइट मिल रही है। अब आपने पहचाना? अगर अभी भी नहीं तो आपकी मदद के लिए हम बता दें कि इस एक्टर ने टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम किया है और फिलहाल इनका रीटेलिकास्ट हो रहा शो खूब सुर्खियों में है। क्या अब आपने पहचाना इन्हें? अगर अब भी आप नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता दें कि इस फोटो में नजर आ रहे ये एक्टर सुनील लहरी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunil_lahri) on

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाकर सुनील लहरी ने घर-घर खूब पहचान कमाई है। सुनील एकबार फिर से रामायण के दोबारा टेलिकास्ट होने के बाद से खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं। ऐसे में सुनील लहरी ने अपने फैन्स की रिक्वेस्ट पर ये बचपन की फोटो शेयर की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunil_lahri) on


सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, 'पहचाने ये 5 साल का छोटा बच्चा कौन है? पहचानों मेरे प्यारे दोस्त, इस 5 साल के बच्चे को... आप लोगों में से किसी की प्रार्थना पर...।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunil_lahri) on

आपको बता दें, सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी ऐसी ही अनसीन फोटोज शेयर कर रहे हैं। टीवी शोज के साथ-साथ वो कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर