Bigg Boss 13: अरहान खान की इस बात से नाराज हुईं रश्मि देसाई, कान पर काटा

टीवी मसाला
Updated Nov 14, 2019 | 19:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 शुरुआत से विवादों में है। अब शो की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने घर के दूसरे सदस्य अरहान खान के कान पर काट लिया जिसके चलते वो चर्चा में हैं। हालांकि उन्होंने ऐसा मजाक में किया था।

Arhaan Khan and Rashami Deai
Arhaan Khan and Rashami Deai 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में हाल ही में रश्मि देसाई ने अरहान खान के कान पर काट लिया
  • दरअसल रश्मि अरहान की किसी बात से नाराज हो गईं थीं जिसके बाद उन्होंने मजाक में ऐसा किया
  • मालूम हो कि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रहीं हैं

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन चल रहा है और हर बार की तरह इस सीजन में भी ऐसा कुछ ना कुछ होता रहता है जिसके चलते विवाद होता रहता है। अब शो की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से शो खबरों में बना हुआ है।

दरअसल शो में बीते दिनों अरहान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और इसके बाद से दोनों को लेकर खबरें आईं कि वो रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। शो में दोनों आपस में बात करते भी नजर नहीं आते। लेकिन पिछले एपिसोड रश्मि पारस छाबड़ा को कहती हैं कि वो अगले साल तक सेटल होना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो अरहान को पसंद करती हैं और उनके साथ कंफर्टेबल हैं लेकिन नहीं जानती कि उनका रिश्ता किस तरफ जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arhan Khan (@arhaankhaan) on

 

इसके बाद सब टास्क के बारे में बात कर रहे होते हैं तभी रश्मि अरहान से पर्सनल चीजें डिस्कस करने के लिए समय ना देने की बात करती हैं। इसपर अरहान कहते हैं कि वो टास्क के बारे में बात करना चाहते हैं और अपने पर्सनल मुद्दों पर बाद में बात कर सकते हैं। इससे रश्मि नाराज हो जाती हैं और उनके कान पर काटने लगती हैं, इसपर अरहान हंसने लगते हैं और रश्मि उनके कान पर काट लेती हैं। यह पहली बार था जब शो में दोनों के बीच इस तरह की केमिस्ट्री देखी गई। 

शो में अब यह देखना मजेदार होगा कि क्या रश्मि का फोकस सिद्धार्थ शुक्ला से हटकर अरहान पर आ जाएगा। इसके साथ ही उम्मीद की जा सकती है कि शो में रश्मि और अरहान के बीच अब केमिस्ट्री देखने को मिलेगी?

 

 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर