Bigg Boss Fame Ratan Rajput: 10 साल पहले हुई थी टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत की सगाई, अब तक हैं सिंगल

Tv Actress Ratan Rajput Facts: 2010 में वो दौर भी आया जब बिग बॉस फेम रतन राजपूत ने अपने टीवी शो रतन का रिश्ता से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं...

Ratan Rajput engaged 10 years Back on national television but Tv Actress Not Married Yet
रतन राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 32 साल की रतन राजपूत लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं।
  • आखिरी बार रतन को टीवी सीरियल संतोषी मां में देखा गया था।
  • रतन को पहचान सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो से मिली।

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। रतन उन सेलेब्स में शुमार हैं जो कि अपनी लाइफ को अंडर कवर रखना पसंद करती हैं। 32 साल की रतन राजपूत आखिरी बार टीवी सीरियल संतोषी मां में नजर आई थीं। तब से लेकर अब तक उन्हें किसी सीरियल में नहीं देखा गया है। वैसे तो रतन राजपूत ने राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, दिल से दिया वचन, बिग बॉस-7, महाभारत सहित कई सीरियल में काम किया है। हालांकि उन्हें पहचान साल 2009 में आए सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो से मिली। इस सीरियल में रतन राजपूत ने लाली का रोल निभाया था। 
साल 2010 में वो दौर भी आया जब रतन राजपूत ने अपने टीवी शो रतन का रिश्ता से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं। उन्होंने रतन का रिश्ता में अपना रियल स्वयंवर रखा था। इसमें देश-विदेश से आए कई हैंडसम हंक ने हिस्सा लिया और रतन का दिल जीतने की कोशिश की थी। रतन राजपूत ने भी 10 साल पहले अपने हमसफर के लिए अभिनव शर्मा को चुना था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bahuraniya) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bookmytv) on

रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। दोनों ने शो में शादी तो नहीं की लेकिन रतन राजपूत ने ये कहा था कि पहले वो अपने पार्टनर को समझना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने सगाई के बाद शादी की बजाय डेटिंग का फैसला लिया। हालांकि ये डेटिंग ज्यादा टाइम तक नहीं चल सकी। कुछ महीनों बाद ही रतन राजपूत और अभिनव शर्मा अलग हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@india__bharat_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@moviezadda) on

रतन राजपूत ने तब सगाई टूटने पर कहा था, 'दूसरे कपल्स की तरह हमारे बीच भी काफी कुछ चीजें मैच नहीं होती है। हमारे बीच काफी इश्यूज हैं जो कि कभी सुलझ नहीं सकते हैं। इसलिए हमने अलग होना ही बेहतर समझा है। मैं ऐसे शख्स से शादी करना चाहती हूं जो मुझे जैसी हूं वैसी स्वीकार करे।' रतन की सगाई को टूटे 10 साल का वक्त बीच चुका है। अब तक वो सिंगल हैं और उन्होंने शादी नहीं की है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर