रेखा ने 31 साल बाद भी नहीं किया महाभारत के दुर्योधन को माफ, सलमान खान के सामने दिखी थी नाराजगी

Mahabharat Duryodhana And Rekha Throwback Story: महाभारत के स्टार पुनीत इस्सर ने रेखा को देखकर कहा था कि जिसकी सजा सिर्फ तुम हो मुझे ऐसा कोई गुनाह करना है। तब रेखा ने कही थी ये बात....

Rekha Angry on Puneet Issar Mahabharat Duryodhana Because Of Amitabh Bachchan Throwback
पुनीत इस्सर और रेखा।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन का रोल निभाया था।
  • पुनीत इस्सर ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-8 में भी हिस्सा लिया।
  • तब बिग बॉस में पहुंचीं रेखा ने पुनीत को पूरी तरह से इग्नोर किया था। 

टीवी शो महाभारत को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आज भी पांडव, कौरव और द्रौपदी पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। फेमस बॉलीवुड एक्टर पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन का रोल निभाया था। साल 1988 में महाभारत करने के बाद पुनीत और भी कई टीवी शोज का हिस्सा बने। यहां तक कि महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-8 में भी हिस्सा लिया। बिग बॉस सीजन 8 में पुनीत इस्सर तब बहुत सुर्खियों में आ गए थे जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने शो में पहुंचकर उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया था। 
दरअसल एक्ट्रेस रेखा साल 2014 में बिग बॉस-8 में तब अपनी फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान रेखा रियलिटी शो में पुनीत को कंप्लीट नजरअंदाज किया था। बिग बॉस में रेखा सबसे गर्मजोशी से मिलते हुए गले लगी थीं लेकिन उन्होंने पुनीत से दूर रहना ही सही समझा था और इसके पीछे की वजह अमिताभ बच्चन थे। कयास लगाए गए कि रेखा ने पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन पर हमला करने के बाद कभी माफ नहीं किया और इसी नाराजगी के चलते वो घटना के 31 साल बाद भी उन्हें नजरअंदाज करती दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rekha01793) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@impuneetissar) on

सलमान खान ने जब शो में सभी कंटेस्टेंट को रेखा के बारे में कुछ कहने तो कहा तो पुनीत इस्सर ने कहा था कि रेखा मैम को देख कर उन्हें कुछ ख्याल याद आ रहे हैं। इस पर रेखा ने बीच में ही टोकते हुए कहा था कि मुझे भी आपको देख कर बहुत सारे ख्याल आ रहे हैं। फिर पुनीत ने कहा था कि जिसकी सजा सिर्फ तुम हो मुझे ऐसा कोई गुनाह करना है। तब जाहिर जवाब रेखा ने कहा था अभी किया नहीं कि और करना है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rekha.fc) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@impuneetissar) on

बात 80s की है जब पुनीत इस्सर अपनी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कूली(1983) के सेट पर हुई फाइट को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। एक सीन के दौरान पुनीत को बिग बी के पेट पर वार करना था। अंजाने में ये इतना खतरनाक हो गया था कि बात अमिताभ बच्चन की जान पर आ बनी थी। अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा और लाखों-करोंड़ो फैन्स तब सिर्फ उनके जीवन की दुआ मांग रहे थे। पुनीत इस्सर और अमिताभ बच्चन का ये एक्सीडेंट कभी बुलाया नहीं जा सका। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर