मुस्लिम से शादी करने पर सालभर से ट्रोल हो रहीं टीवी एक्ट्रेस Richa Soni, अब फूटा गुस्सा और दिया करारा जवाब

Richa Soni Slams Troller Watch Video: ऋचा सोनी ने 2019 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी कर निकाह पढ़ा था। मुस्लिम से शादी करने को लेकर उनको लगातार ट्रोल किया जाता है...

Richa Soni TV Actress trolled for marrying a Muslim guy
पति के साथ ऋचा सोनी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस ऋचा सोनी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जिगर अली सुंबानिया से शादी की है।
  • मुस्लिम से शादी करने को लेकर ऋचा को लगातार ट्रोल किया जाता है।
  • अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर सभी हेटर्स को करारा जवाब दिया है।

टीवी एक्ट्रेस और भाग्य विधाया शो की स्टार ऋचा सोनी ने पिछले साल 18 फरवरी को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जिगर अली सुंबानिया से शादी की थी। मुस्लिम से शादी करने को लेकर ऋचा सोनी को लगातार अभी तक ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर सभी हेटर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ऋचा सोनी ने एकसाथ 5-6 वीडियो शेयर कर नफरत करने और उन्हें कोसने वालों को करारा जवाब दिया है।
टीवी स्टार ऋचा सोनी ने अपने वीडियोज को शेयर करते हुए लिखा, 'मानहानि अधिनियम के अनुसार आपकी फर्जी आईडी के खिलाफ बहुत ही सक्त कानूनी कार्रवाई की गई है। मैं वो नहीं हूँ जो ऐसे ट्रोल होती रहूंगी, तुम सुन रहे हो मुझे...। आपको पता होना चाहिए कि आप किसको ट्रोल कर रहे हैं। मैं तुम्हें इस बार ब्लॉक नहीं करूंगी। मैं तुम्हारा इंतजार करूंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@reallyrichasony) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@reallyrichasony) on

मुस्लिम से शादी करने पर रोज ट्रोल हो रहीं ऋचा सोनी
ऋचा सोनी ने आखिरकार ये वीडियोज इसलिए बनाए हैं क्योंकि उन्हें रोजाना मुस्लिम से शादी करने के लिए ट्रोल किया जाता है। लगातार उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भद्दे कमेंट पोस्ट होते हैं। एक्ट्रेस ऋचा ने कई बार ये भी कहा कि उन्होंने जो भी किया है इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि कुछ लोग फिर भी उनपर लगातार जिहादी और बुर्का पहनो सहित कई अश्लील कमेंट तक पास करते हैं। इसी से तंग आकर फाइनली ऋचा ने एक वीडियो बनाया और सबको जवाब दिया है। 

एक्ट्रेस को मर्डर केस याद दिलाकर दी धमकी
टेलीविजन अदाकारा ऋचा सोनी को एक यूजर ने तो मानसी दीक्षित मार्डर केस याद दिलाकर धमकी भी दी। तब ऋचा ने उसे ब्लॉक कर दिया लेकिन फिर वो नई फेक आई डी बनाकर उससे उन्हें ट्रोल करने लगा। ऋचा सोनी ने वीडियो में ये भी कहा कि उन्होंने किसी से छुपकर शादी नहीं की है बल्कि डंके की चोट पर सबके सामने की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@reallyrichasony) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@reallyrichasony) on

सालभर पहले हुई थी ऋचा सोनी की शादी
आपको बता दें, ऋचा सोनी ने 11 फरवरी 2019 को बंगाली रीति-रिवाज से शादी कर 18 फरवरी को निकाह पढ़ा था। शुरुआत में ऋचा के पेरेंट्स ने दूसरे धर्म वाले लड़के से शादी को लेकर आपत्ति जताई थी लेकिन बाद में वो मान गए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर