क्‍यों टूटा Asha Negi और Rithvik Dhanjani का 7 साल का 'पवित्र रिश्ता', अलग होने के बाद भी निभा रहे दोस्‍ती

Asha Negi and Rithvik Dhanjani Breakup Story: छोटे पर्दे के कलाकार आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते थे। ब्रेकअप के बाद भी इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

rithvik dhanjani and asha negi, Rithvik dhanjani and asha negi relationship, rithvik dhanjani and asha negi marriage, rithvik dhanjani and asha negi latest news in hindi, rithvik dhanjani and asha negi wedding date, rithvik and asha negi married,
मशहूर है इन दो सितारों की लव स्टोरी, क्या थी टूटने की वजह  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • पवित्र रिश्ता के सेट से शुरु हुई थी आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की लव स्टोरी। 
  • नच बलिए के सेट पर किया था दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक। 
  • रिश्ता टूटने के बाद ऋत्विक ने लिखा था इमोशनल पोस्ट। 

Asha Negi and Rithvik Dhanjani Breakup: आशा नेगी ने 23 अगस्त 2021 के दिन अपना 32वां जन्मदिन मनाया। छोटे पर्दे के इस जानी-मानी अदाकारा ने अब बॉलीवुड की दुनिया में अपने लिए जगह बना ली है। ओटीटी पर आशा नेगी का परफॉर्मेंस भी काबिले तारीफ है। आशा नेगी अपने काम के लिए मशहूर तो हैं ही, मगर वह अपने लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप के लिए भी सुर्खियां बटोर लेती हैं।

आशा नेगी के जीवन में एक दौर ऐसा था जब वह अपने रिलेशनशिप के वजह से चर्चा में बनी रहती थीं। तब उनका नाम ऋत्विक धनजानी के साथ जोड़ा जाता था। यह दोनों एक समय पर छोटे पर्दे के बेस्ट कप्लस में से एक थे। मगर, अब यह दोनों अलग हो चुके हैं। इनके अलग होने की वजह सामने नहीं आई। मगर, जिस तरह से यह दोनों अलग हुए, लोग देखते रह गए। लव स्टोरी के साथ इन दोनों सितारों की ब्रेकअप स्टोरी भी काफी फेमस है।  

पवित्र रिश्ता के सेट हुई मुलाकात

टीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी मुख्य भुमिका में नजर आए थे। इस शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। मगर, दिलचस्प बात तो यह है कि एकसाथ काम करने के बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लंबे समय बाद दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई, जिसके बाद यह दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे। वर्ष 2013 में इन दोनों ने एक साथ नए सफर की शुरुआत की थी।

एक बार आशा नेगी ने यह बताया था कि ऋत्विक शुरुआत में उन्हें घमंडी लगते थे। लेकिन कुछ वक्त साथ बिताने के बाद उन्हें यह एहसास होने लगा की ऋत्विक अच्छे इंसान हैं। 2013 में यह दोनों नए बंधन में बंधे थे। उस दौरान यह दोनों नच बलिए के सेट पर भी दिखे थे। जहां इन्होंने अपना रिश्ता पब्लिक किया था। मगर, सिर्फ छह से सात साल रिश्ते में रहने के बाद अचानक इनके रिश्ते में दरार आ गई। 

ऐसे हुआ ब्रेकअप 

कुछ साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद इन दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। इनके इंस्टाग्राम पोस्ट से यह जाहिर हो गया था कि अब यह दोनों अलग हो गए हैं। ऋत्विक ने पोस्ट में बताया था कि वह उन्हें अब अच्छा स्पेस मिला है। वहीं आशा भी अपनी जिंदगी में खुश हैं। ऋत्विक ने यह बताया था कि आशा के साथ उनकी जिंदगी बेहतरीन थी। इसके साथ उन्होंने यह भी बयां किया था कि आशा नेगी की वजह से उन्हें अच्छा मुकाम हासिल हुआ है। अलग होने के बाद भी यह दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं और आगे बढ़ रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर