नए रियलिटी शो से वापसी कर रहे रघु राम और राजीव लक्ष्मण, रोडीज जैसा होगा फॉरमेट

टीवी मसाला
Updated Aug 23, 2019 | 20:30 IST | IANS

'रोडीज' फेम रघु राम और राजीव लक्ष्मण की जोड़ी एक नए शो की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दोनों मिलकर एक नया शो ला रहे हैं जिसका नाम 'स्कल्स एंड रोजेज' है।

raghu ram and rajiv lakshman Comeback on TV With Skulls & Roses
रघु राम और राजीव लक्ष्मण।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रघु राम और राजीव लक्ष्मण नए रियलिटी शो से वापसी कर रहे हैं।
  • रघु और राजीव के नए शो का नाम स्कल्स एंड रोजेज' है।
  • ये नया रियलिटी शो मुख्यत: युवाओं के लिए है।

मुंबई. 23 अगस्त। रघु राम और राजीव लक्ष्मण टेलीविजन पर अपनी वापसी करने वाले हैं। 'रोडीज' फेम यह जोड़ी एक नए शो की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस शो का शीर्षक 'स्कल्स एंड रोजेज' है। रोमांस और एडवेंचर्स की थीम पर आधारित यह शो मुख्यत: युवाओं के लिए है। गुरुवार को रिलीज हुए शो के फर्स्ट लुक पोस्टर में रघु और राजीव बिल्कुल सख्त अंदाज में कई युवक-युवतियों संग दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instaraghu) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instaraghu) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instaraghu) on

शो के पोस्टर को देखने से साफतौर पर जाहिर होता है कि इसमें एक्शन और टेंशन भरपूर मात्रा में है। 'स्कल्स एंड रोजेज' एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 30 अगस्त को प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर