Roadies Revolution की कंटेस्टेंट सपना मलिक को हुआ कोरोना, वीडियो शेयर बोलीं- ये कोई मजाक नहीं है...

Sapna Malik COVID-19: सपना मलिक ने हाल ही में अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया था जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। अब सपना ने वीडियो से फैन्स को इस बारे में जानकारी दी है...

Sapna Malik Roadies Revolution Fame Corona virus positive Watch Video
सपना मलिक।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रोडीज रिवॉल्यूशन के एक कंटेस्टेंट को कोरोना हो गया है।
  • वो कंटेस्टेंट सपना मलिक हैं जिनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
  • सपना मलिक ने वीडियो शेयर कर इसबारे में सूचित किया।

रियलिटी शो रोडीज रिवॉल्यूशन की कंटेस्टेंट सपना मलिक को कोरोना हो गया है। सपना मलिक ने हाल ही में अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया था जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। अब हाल ही में रोडीज रिवॉल्यूशन की कंटेस्टेंट सपना मलिक ने अपने फैन्स को इस स्थिति के बारे में वीडियो शेयर कर सूचित किया है।

सपना मलिक ने रियलिटी शो के प्री-शूट किए है और वो फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में हैं। रोडीज कंटेस्टेंट सपना मलिक ने बताया, 'मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया और अभी मैं एक आइसोलेशन वार्ड में हूं। मैं उन सभी लोगों को सतर्क करना चाहती हूं, जो कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं क्योंकि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। यह कोई मजाक नहीं है दोस्तों। लक्षण बहुत गंभीर हैं और बहुत दर्दनाक हैं। बस सुरक्षित रहें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@roadies_070) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sapna_malik) on

रोडीज में अब तक कई टास्क कर चुकी हैं सपना मलिक
सपना मलिक को रोडीज रिवॉल्यूशन के नवीनतम सीजन में देखा जा रहा है। ऑडिशन के बाद शुरू हुई कंटेस्टेंट की जर्नी में सपना ने अबतक कई टास्क में हिस्सा लिया है।
सपना मलिक अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सपना अक्सर गैंग लीडर्स नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, निखिल चिनापा को अपने चुटकुलों से हंसाती रहती हैं। हाल ही में वीकेंड एपिसोड में सपना मलिक को योग टास्क और डंग से टास्क में परफॉर्म करते देखा गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर