महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली का दावा- फिल्म इंडस्ट्री ड्रग एडिक्ट बनाती है और लोगों की जान लेती है...

Roopa Ganguly On bollywood: रूपा गांगुली ने कहा- मुंबई फिल्म इंडस्ट्री महिलाओं का अपमान करती रहती है, लेकिन कोई भी कुछ नहीं कहता है। मुंबई पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है...

 Mahabharat actress & BJP MP Roopa Ganguly Said Mumbai film industry kills people
रूपा गांगुली।  
मुख्य बातें
  • रूपा गांगुली ने हाल ही में ड्रग्स लेने वाली बॉलीवुड हस्तियों पर टिप्पणी की है।
  • रूपा ने आरोप लगाया है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों को मारती है और उन्हें ड्रग एडिक्ट बनाती है।
  • अभिनेत्री ने आगे कहा कि इंडस्ट्री हमेशा महिलाओं का अपमान करती है लेकिन कोई कुछ नहीं कहता है।

कंगना रनौत ने जब से दावा किया है कि सेलिब्रिटी ड्रग्स लेते हैं तभी से बॉलीवुड सवालों के घेरे में आ गया है। इंडस्ट्री लोगों के लिए एक नया टॉकिंग पॉइंट बन गई है। अब टेलीविजन अभिनेत्री रूपा गांगुली, जिन्हें महाभारत में द्रौपदी की भूमिका के लिए जाना जाता है ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य रूपा गांगुली ने हाल ही में ड्रग्स लेने वाली बॉलीवुड हस्तियों पर टिप्पणी की है। साथ ही अभिनेत्री पायल घोष द्वारा फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ लगाए यौन उत्पीड़न को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

अभिनेत्री रूपा गांगुली ने आरोप लगाया है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों को मारती है और उन्हें ड्रग एडिक्ट बनाती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इंडस्ट्री हमेशा महिलाओं का अपमान करती है लेकिन कोई कुछ नहीं कहता है।

रूपा गांगुली ने अपने बयान ने कहा, 'मुंबई फिल्म उद्योग लोगों को मारता है, उन्हें ड्रग्स की लत लगाता है। महिलाओं का अपमान करती रहती है, लेकिन कोई भी कुछ नहीं कहता है। मुंबई पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यह कार्रवाई नहीं करती है। पायल घोष के अनुराग कश्यप के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बॉलीवुड चुप क्यों है? मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?'

पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया है। निर्देशक की ओर से उनकी वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था, 'मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप को हाल ही में उनके ऊपर लगे झूठे यौन दुराचार के आरोपों से गहरा दुख हुआ है। ये आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और बेईमान हैं।' आपको बता दें, जहां कंगना रनौत ने इस मामले में पायल का समर्थन किया है, वहीं तापसी पन्नू, कल्कि कोचलिन और अन्य कई हस्तियां अनुराग के समर्थन में सामने आई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर