रुबीना दिलाइक हुईं एलिमिनेशन टास्क में बुरी तरह घायल, खतरों के खिलाड़ी 12 के सेट से सामने आया वीडियो

Rubina Dilaik Injured in Khatron Ke Khiladi 12 task: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में रुबीना दिलाइक और निशांत भट्ट को एलिमिनेशन में डाला गया। इस दौरान टास्क करते वक्त रुबीना घायल हो गईं...

Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik Injured in Elimination Task Watch video
रुबीना दिलाइक। 
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी-12 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
  • रुबीना दिलाइक और निशांत भट्ट को एलिमिनेशन में डाला गया।
  • इस दौरान रुबीना टास्क के दौरान घायल हो गईं।

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 शुरू हो चुका है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा खतरों के खिलाड़ी कलर्स टीवी पर लोकप्रिय शो में से एक है। शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बोल्ड टास्क करते देखने के लिए फैंस वीकेंड का इंतजार करते हैं। मेकर्स लगातार खतरों के खिलाड़ी के नए प्रोमो शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में रोहित शेट्टी वर्सेज कंटेस्टेंट्स टास्क रखा गया, जिसमें सभी सितारों को एक-एक कर टीम के लिए परफॉर्म करते हुए स्टार्स जीतने थे। हालांकि इसमें कंटेस्टेंट असफल हुए और रोहित शेट्टी की शर्त के मुताबिक 2 सितारों को आपसी सहमति से एलिमिनेशन जोन में डाला गया।

रुबीना दिलाइक और निशांत भट्ट को एलिमिनेशन में डाला गया। इस दौरान टास्क करते वक्त रुबीना घायल हो गईं। रुबीना दिलाइक, जो शो में कंटेस्टेंट में से एक हैं। खतरों के खिलाड़ी 12. निर्माताओं द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, शक्ति अस्तित्व के एहसास की अभिनेत्री दर्द में चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। ये वीडियो एलिमिनेशन टास्क के दौरान का है जब रुबीना दिलाइक, खतरों के खिलाड़ी-12 में बर्फ के अंदर एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म करते वक्त बेहद बुरी तरह से चिल्लाती नजर आईं।

पढ़ें- अंकुश को कंपनी से निकालेगा अनुज. कपाड़िया परिवार में आएगी दरार, जानें TV सीरियल अनुपमा में आने वाले 3 बड़े ट्विस्ट

दरअसल टास्क के दौरान दिलाइक को कांच के कंटेनर में बंद कर दिया गया था। रुबीना तभी भगवान का नाम जपने लगती है, वीडियो में भी उन्हें हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे.... कहते हुए सुना जा सकता है। आप भी देख सकते हैं कि रुबीना दिलाइक पर टास्क में ऊपर से बर्फ के टुकड़े बरसाए जाते हैं। जैसे ही बर्फ के टुकड़े उन पर गिरते हैं वह दर्द से चिल्लाती हैं। बर्फ के टुकड़े गिरने की स्पीड इतनी तेज थी कि उनके पूरे हाथों में से लगभग खून निकलने लगता है और वो बुरी तरह से घायल हो जाती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

रुबीना निस्संदेह शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक है। उनकी लोकप्रियता और कॉम्पटीटिव स्पिरिट के कारण, अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह रोहित शेट्टी शो की विजेता हो सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर