साथ निभाना साथिया 2 में लीड रोल निभा सकते हैं 'अकबर', किया जा रहा रजत टोकस को अप्रोच?

Saath Nibhana Saathiya 2 Lead Actor: साथ निभाना साथिया 2 के मेकर्स इसबार देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई पॉपुलर चेहरों को लेने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही, गेहना के लिए भी तलाश जारी है...

Rajat Tokas Approach For Saath Nibhana Saathiya 2 to play lead opposite Gehna?
रजत टोकस और देवोलीना भट्टाचार्जी। 
मुख्य बातें
  • साथ निभाना साथिया 2 में कुछ नए किरदारों को भी पेश किया जाने वाला है।
  • इसमें एक गेहना का किरदार होगा, जिसके बारे में जानने के लिए फैन्स काफी उत्साहित है।
  • मेकर्स गहना के अपोजिट भी एक फेमस पॉपुलर चेहरे की तलाश कर रहे हैं।

साथ निभाना साथिया 2 कुछ हफ्तों से चर्चा में है। मेकर्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी के इन नए टीवी शो साथ निभाना साथिया-2 का एक टीजर भी रिलीज कर दिया है। इसमें गोपी बहू बनीं देवोलीना भट्टाचार्जी फिर से एक संस्कारी रूप में लौट आई हैं जो अपनी सास कोकिलाबेन का कभी कहा नहीं टालती हैं। हालांकि साथ निभाना साथिया 2 में कुछ नए किरदारों को भी पेश किया जाने वाला है। इसमें एक गेहना का किरदार होगा, जिसके बारे में जानने के लिए साथ निभाना साथिया के फैन्स काफी उत्साहित है। सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर गहना कौन है? और उसकी कहानी क्या होगी? साथ निभाना साथिया 2 के मेकर्स इसबार देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को लेने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही, गेहना के लिए तलाश जारी है। अब तक नीती टेलर, कांची सिंह सहित अभिनेत्रियों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

अब नई जानकारी के मुताबिक साथ निभाना साथिया 2 में गेहना के अपोजिट जो मेल लीड लिया जाएगा। उसके लिए भी मेकर्स एक फेमस पॉपुलर चेहरे की तलाश कर रहे हैं। इस रोल के लिए अब तक रजत टोकस, मिश्कात वर्मा, श्रवण रेड्डी, हर्ष राजपूत और प्रियांशु जोरा का नाम आगे आ रहा है। हालांकि किसे साथ निभाना साथिया 2 में गेहना के अपोजिट लिया जाएगा इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

निर्माता रश्मि शर्मा ने पुष्टि की थी कि शो साथ निभाना साथिया 2 कुछ समय प्लानिंग लिस्ट में था और कोकिलाबेन-गोपी को फिर वापस लाने की योजना बना रही थीं। आपको बता दे, शो टीवी साथ निभाना साथिया 2 प्री-दिवाली लॉन्च होने वाला है। 


7 साल चला था साथ निभाना साथिया
साल 2010 में टेलिकास्ट हुआ साथ निभाना साथिया 2017 में एंड हुआ था। इन 7 सालों में गोपी बहू और राशि दो बहनों की कहानी में कई सारे बदलाव हुए। मोदी परिवार में दोनों बहनों की शादी अहम और जिगर मोदी से हुई। साथ निभाना साथिया के 2,184 एपिसोड्स में कई बदलाव आए। गोपी और राशि के बच्चे, फिर उनकी शादी होगा, गोपी का जेल जाना, ससुराल से बेदखल कर देना, सिंगल मदर बनकर बच्चे की परवरिश करना और फिर गोपी के पति अहम मोदी की एक्सीडेंट में मौत हो जाना। अहम की मौत के बाद गोपी मानसिक बीमार हो गई लेकिन सास कोकिलाबेन ने उनकी दूसरी शादी का निर्णय किया। तब गोपी की लाइफ में अहम मोदी के हमशक्ल की एंट्री हुई और बाद में दोनों की शादी हो गई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर