सना खान ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाया था धोखे का आरोप, मेलविन लुईस ने दिया ये जवाब

Melvin Louis Reacts to Sana Khan Allegations: सना खान ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। अब मेलविन ने इसपर जवाब दिया है।

Sana Khan and Melvin Louis
Sana Khan and Melvin Louis 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया था
  • कोरियोग्राफर मेलविन ने अब सना के आरोपों का जवाब दिया है
  • मालूम हो कि सना ने आरोप लगाया था कि मेलविन ने कई लड़कियों को लेकर उन्हें धोखा दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस उन्हें लंबे समय से धोखा दे रहे थे। सना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी और लिखा कि वो कई लड़कियों को लेकर वो उनके साथ चीटिंग कर रहे थे।

अब मेलविन ने सना के आरोपों का जवाब दिया और इन सभी बातों को गलत बताया। हालांकि उन्होंने साफ- साफ इसपर कुछ भी नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात कही। उन्होंने एक पोस्ट किया जिसमें वो हाथ में धागा लपेटते हुए दिख रहे हैं और उनके पास पतंग और मांजा रखा हुआ है। वहीं इस पोस्ट में उन्होंने पिंक कलर की टीशर्ट पहनी है जिसपर लिखा है, 'बुलाती है मगर जाने का नहीं'। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'जीत के लिए' वहीं इसके साथ 'लपेटो' और 'सच्चाई की जीत होगी' जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Melvin Louis (@melvinlouis) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

इसके जवाब में सना ने एक पोस्ट किया जिसमें वो बर्गर लिए बैठी हैं और फोटो पर लिखा है, 'जब वेटर आपके बॉयफ्रेंड से बेहतर दिखता है।' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जब दुनिया सही थी। इस पॉइन्ट को कैसे इग्नोर किया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

मालूम हो कि 12 फरवरी को ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेलविन के बारे में यह बातें लिखीं थीं और बताया था कि उन्होंने मेलविन से इस वजह से ब्रेकअप किया क्योंकि वो कई लड़कियों को लेकर मई/जून से उन्हें धोखा दे रहे थे। सना ने लिखा, 'मुझे देर से इसके बारे में पता चला। इनमें से एक लड़की ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया और मैं उसे जानती हूं। शर्म है तुम पर।' बता दें कि सना और मेलविन ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। सना जहां जानी मानी एक्ट्रेस हैं वहीं मेलविन कोरियोग्राफर हैं और सना के डांस टीचर भी रह चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर