सौम्या टंडन छोड़ सकती हैं 'भाबीजी घर पर हैं', कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को किया गया अप्रोच!

Saumya Tandon to Quit Bhabiji: कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं में अनीता भाभी का रोल निभाने वाली सौम्या टंडन शो छोड़ सकती हैं। खबरें हैं इस रोल के लिए बिग बॉस 13 में नजर आईं शेफाली जरीवाला को अप्रोच किया गया हैं।

Saumya Tandon and Shefali Jariwala
Saumya Tandon and Shefali Jariwala  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सौम्या टंडन छोड़ सकती हैं शो भाबीजी घर पर हैं
  • कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला कर सकती हैं रिप्लेस
  • सौम्या इस वजह से छोड़ सकती हैं शो

कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं टीवी के सबसे पसंदीदा और चहेते शोज में से एक है। शो के सभी किरदार अपने आप में खास हैं जिनमें से एक है अनीता भाभी का किरदार जिसे एक्ट्रेस सौम्या टंडन निभाती हैं। शो की शुरुआत साल 2015 में हुई थी और वो तभी से इसका हिस्सा हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि वो शो को अलविदा कह सकती हैं। 

इस वजह से छोड़ सकती हैं शो

सौम्या टंडन को शो में बहुत पसंद किया जाता है लेकिन अब वो शो छोड़ सकती हैं। मालूम हो कि सौम्या 14 जनवरी 2019 को मां बनी थीं और उन्होंने बेटे मिरान को जन्म दिया था और अब कोरोना वायरस के चलते वो घर से बाहर जाकर शूटिंग नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनका बेटा काफी छोटा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

शेफाली जरीवाला को किया गया अप्रोच

टेली चक्कर की खबर के मुताबिक शो में सौम्या के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी गई है और अनीता भाभी के रोल के लिए बिग बॉस 13 में नजर आई कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को अप्रोच किया गया है। मेकर्स और शेफाली के बीच इस रोल को लेकर बात चल रही है। हालांकि इसपर शेफाली ने कहा कि वो अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकतीं। मालूम हो कि बिग बॉस 13 में शेफाली को बहुत पसंद किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shefali Jariwala (@shefalijariwala) on

शो के पांच साल पूरे

मालूम हो कि शो को पांच साल पूरे हो गए हैं और इसे बहुत पसंद किया जाता है। शो के 1300 एपिसोड पूरे हो गए हैं। पिछले पांच सालों में सौम्या ने दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई है, वो अनीता भाभी के साथ- साथ गोरी मेम के नाम से भी जानी जाती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर