Naagin 5 Sharad Malhotra: शरद मल्होत्रा की नानी का हुआ निधन, नागिन-5 के एक्टर ने नम आंखों से दी विदाई

Naagin 5 Sharad Malhotra grandmother death: शरद मल्होत्रा ने अपनी नानी को खो दिया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी है...

Naagin 5 actor Sharad Malhotra lost his grandmother
शरद मल्होत्रा।  
मुख्य बातें
  • Naagin 5 के अभिनेता शरद मल्होत्रा कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं।
  • शरद अपने घर में क्वारंटाइन हैं और उनकी हेल्थ रिकवर हो रही है। 
  • अब शरद ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी नानी का निधन हो गया है।

फेमस टीवी शो नागिन 5 में चील वीर की भूमिका निभा अभिनेता शरद मल्होत्रा के फैन्स के लिए सेड न्यूज है। खबर है कि शरद मल्होत्रा ने अपनी नानी को खो दिया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी है। शरद मल्होत्रा ने एक इमोशनल पोस्ट किया है। शरद मल्होत्रा ने अपनी नानी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। एक्टर ने लिखा कि कैसे नानी ने हमेशा उन्हें जीवन में प्रभावित किया है और उनको अपना गार्जियन एंजेल बताया। 

शरद मल्होत्रा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'आपको खुश करने को लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा। एक फोन कॉल, एक यात्रा, एक किस और वो खुश हो गईं। वो हमारी जिंदगी अच्छी करने के लिए जीती रहीं। हमारी बहुत फिक्र की, प्यार किया और इसके लिए काफी कुछ सहा क्योंकि हमारी चिंता की। फिर भी कभी कोई शिकायत या किसी प्रकार की कड़वाहट नहीं थी, यह एकमात्र तरीका था कि वह जानती थी कि कैसे जीना है।'

शरद मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'एक महिला इतनी प्यार करने वाली, उदार, देखभाल करने वाली, दयालु, पोषण देने वाली और मैं उन प्रभावों के बारे में कई संस्करण लिख सकता हूं। जो उन्होंने हमारे साथ शेयर की। सबसे अच्छी नानी होने के लिए और परी की तरह हमारे जीवन में आने के लिए थैंक्यू... जीवन में एकमात्र उद्देश्य है कि उनको न भूलना जिनका मैं लाडला पोता। हम आपकी यादों को सेलिब्रेट करेंगे अब और हमेशा के लिए...।'


Naagin 5 के अभिनेता शरद मल्होत्रा कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। फिलहाल शरद मल्होत्रा अपने घर में क्वारंटाइन हैं और उनकी हेल्थ रिकवर हो रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर