क्या आपको याद है 'शरारत' में जिया मल्होत्रा का रोल निभाने वाली श्रुति सेठ? देखें पहले से कितनी बदल गई हैं

Shruti Seth Then and Now: टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने साल 2003 में टीवी सीरियल शरारत में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। क्या आप जानते हैं अब वो कैसी दिखती हैं?

Shruti Seth with her Daughter Alina
Shruti Seth with her Daughter Alina 
मुख्य बातें
  • सीरियल शरारत में काम कर श्रुति सेठ ने बनाई थी पहचान
  • देखें पहले से कितनी बदल गईं हैं श्रुति सेठ
  • शरारत में श्रुति सेठ ने जिया मल्होत्रा का रोल निभाया था

क्या आपको एक्ट्रेस श्रुति सेठ याद हैं? श्रुति ने मशहूर सीरियल 'शरारत- थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' में काम किया था जिसमें वो जिया के रोल में नजर आईं थीं।

शो में जिया मल्होत्रा (श्रुति सेठ), उसकी मम्मी राधा (पूनम नरूला) और नानी सुषमा (फरीदा जलाल) तीनों के पास जादुई शक्तियां होती हैं। शो में श्रुति सेठ को बहुत पसंद किया गया था। इस शो की शुरुआत करीब 17 साल पहले वर्ष 2003 में हुई थी और यह साल 2006 तक चला था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shruti Seth (@shru2kill) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shruti Seth (@shru2kill) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shruti Seth (@shru2kill) on

ताज होटल में काम करती थीं श्रुति

एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले श्रुति मुंबई के ताज होटल में रिलेशन एक्जिक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी थी। लेकिन जल्द ही उन्हें कई टीवी शो में गेस्ट रोल ऑफर हुए और उन्होंने कुछ शो होस्ट भी किए।

शरारत में मिला काम

इसके बाद साल 2003 में शुरू हुए शो शरारत में श्रुति सेठ को काम मिला। इस शो में लीड रोल में थीं और शो एक ऐसी लड़की की जिंदगी पर आधारित था जिसके पास सुपर पावर होती है। यह शो तीन साल तक चला जिसे बहुत पसंद किया गया। इसके बाद श्रुति ने क्यों होता है प्यार, देस में निकला होगा चांद और रिश्ता डॉट कॉम जैसे शोज में काम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shruti Seth (@shru2kill) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shruti Seth (@shru2kill) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shruti Seth (@shru2kill) on

फिल्मों में भी आजमाया हाथ

श्रुति ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया और वो आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म फना में नजर आईं। इसके अलावा वो तारा रम पम और राजनीति में भी दिखीं। 

9 साल पहले की थी शादी

श्रुति सेठ 42 साल की हैं। उन्होंने 10 अक्टूबर 2010 को फिल्म डायरेक्टर दानिश असलम से शादी की थी। दोनों की एक बेटी अलीना भी है जो पांच साल की हैं। श्रुति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर श्रुति के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर