पारस-माहिरा से लेकर आरती-शेफाली ने किया खूब डांस, Bigg Boss-13 की पार्टी में नहीं दिखे सिद्धार्थ शुक्ला-आसिम

Bigg Boss 13 Gang Party: शेफाली जरीवाला ने पति पराग त्यागी के साथ मिलकर अपने सभी बिग बॉस-13 के दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। इसी पार्टी में पारस, माहिरा, विशाल, आरती सिंह और हिंदुस्तानी भाऊ पहुंचे...

Bigg Boss 13 get To gather Party Paras Mahira To Arti Singh Shefali Jariwala But sidharth Shukla Asim riaz Missing
बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट की पार्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 के एक्स कंटेस्टेंट एक बार फिर से साथ दिखे।
  • बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट साथ में री-यूनियन पार्टी करते नजर आए। 
  • शेफाली जरीवाला ने अपने सभी बिग बॉस-13 के दोस्तों के लिए ये पार्टी रखी थी।

बिग बॉस-13 अब तक की हिस्ट्री में सबसे हिट सीजन में से एक रहा। इस सीजन में आए सभी कटेस्टेंट्स ने मिलकर बिग बॉस-13 को हिट बनाया। शो अब खत्म हो चुका है लेकिन बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट एक बार फिर से साथ दिखे। इस बार कैमरा वाले घर या किसी शो में नहीं ये सभी आए थे बिग बॉस-13 की री-यूनियन पार्टी में। 
बिग बॉस-13 के घर से बाहर आकर कंटेस्टेंट एकसाथ जमकर पार्टी करते दिखे। इस दौरान पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, शेफाली जरीवाला, हिंदुस्तानी भाऊ साथ नजर आए। सभी साथ में मिलकर गेट टू गेदर पार्टी एंजॉय करते नजर आए। 
दरअसल शेफाली जरीवाला ने पति पराग त्यागी के साथ मिलकर अपने सभी बिग बॉस-13 के दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। इसी पार्टी में पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, आरती सिंह और हिंदुस्तानी भाऊ पहुंचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@artisingh5) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishaladityasingh.fc_easha) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shefalijariwala) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialpahira) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

आरती सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सभी एकसाथ खूब मस्ती करते नजर आए। बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह ने फोटोज शेयर कर लिखा, 'अगर इन तस्वीरों में मस्ती नजर आ रही है तो मैं सिर्फ यही कहूंगी कि ये पागलपन और खुशी के सिर्फ अंश थे। जो तब फिर सामने आए जब हममें से कुछ लोग जो हाल ही में एक साथ बंद हुए थे मिले। धन्यवाद शेफाली इस अमेजिंग गेट टू गेदर के लिए।' हालांकि पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज और शहनाज गिल नजर नहीं आईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर