Bigg Boss: शहनाज गिल को बिग बॉस-13 खत्म होने से पहले ही मिला बड़ा ऑफर, फेमस पंजाबी सिंगर ने दिया बर्थडे गिफ्ट

Bigg Boss 13 Shehnaaz Gill New Project: बिग बॉस-13 में आने के बाद शहनाज गिल की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। तभी तो शहनाज अभी घर के अंदर हैं लेकिन उन्हें एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है।

Bigg Boss 13 Fame Shehnaaz Gill gets another big break From Punjabi Singer Jazzy B on Her Birthday
शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
  • शहनाज गिल को बर्थडे पर फेमस पंजाबी सिंगर जैजी बी ने बेस्ट विशेज भेजी हैं।
  • इसी के साथ शहनाज को बिग बॉस से बाहर आने के पहले ही एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है। 

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस-13 अब तक के सबसे हिट सीजन में से एक है। शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी जगह बनाए हुए है। वैसे सीजन 13 को हिट कराने का श्रेय सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स को गया है। साथ ही बात अगर बिग बॉस-13 के मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट की आती है तो इसमें सबसे पहला नाम पंजाबी सिंगर शहनाज गिल का लिया जाता है। 
शहनाज गिल बिग बॉस-13 की एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के साथ-साथ सबसे स्ट्रांग प्लेयर्स में भी गिनी जा रही हैं। बिग बॉस के घर में आने से पहले भी शहनाज की बड़ी फैन फॉलोविंग थी। वहीं शो में आने के बाद इसमें जबरदस्त इजाफा हुआ है। तभी तो शहनाज गिल अभी बिग बॉस-13 के अंदर ही हैं लेकिन उन्हें बाहर से एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaaz.gill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jazzyb) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaaz.gill) on

जी हां, शहनाज गिल को एक बड़ा ऑफर मिला है। फेमस पंजाबी सिंगर जैजी बी ने हाल ही में उनके साथ सॉन्ग गाने की इच्छा जाहिर की है। शहनाज के 26वें बर्थडे यानी 27 जनवरी को सिंगर जैजी बी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा है कि शहनाज गिल के बिग बॉस से बाहर आ जाने के बाद वो उनके साथ एक सॉन्ग करना चाहेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jazzyb) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaaz.gill) on


बता दें, शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से जाना जाता है। सिंगर के अलावा वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। वो अबतक काला शाह काला और ढाका जैसी कुछ पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर