सिद्धार्थ शुक्ला की बहन संग दिखीं शहनाज गिल, क्या बिग बॉस-13 के बाद और करीब आ रहे हैं #sidnaaz?

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla Family Time: शहनाज गिल अपने सबसे करीबी दोस्त यानी सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली के साथ वक्त बिताती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं...

Shehnaaz Gill Spends Quality Time With With Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Sister
सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली के साथ शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल बिग बॉस-13 के बाद अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में बिजी हो चुकी हैं।
  • सिद्धार्थ शुक्ला अपनी नॉर्मल रुटीन लाइफ में वापस आ चुके हैं।
  • फैन्स हैं कि दोनों को हर वक्त साथ देखना चाहते हैं।

बिग बॉस-13 की फेमस जोड़ी यानी सिडनाज इन दिनों खूब चर्चा में हैं। शहनाज गिल जहां बिग बॉस-13 के बाद अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में बिजी हो चुकी हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला अपनी नॉर्मल रुटीन लाइफ में वापस आ चुके हैं। हालांकि फैन्स हैं कि दोनों को हर वक्त साथ देखना चाहते हैं। तभी तो बिग बॉस खत्म होने के बाद भी फैन्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से सोशल मीडिया पर साथ में दिखने की रिक्वेस्ट करते रहते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो शहनाज और सिद्धार्थ को एक-दूसरे शादी करने की सलाह भी देते रहते हैं। 
वैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें शहनाज गिल अपने सबसे करीबी दोस्त यानी सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली के साथ वक्त बिताती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mithishuklaofficialaccount) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnazgill_official) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mujhseshaadikarogeee) on


शहनाज गिल की फैन पेज पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें शहनाज, सिद्धार्थ की बहन के साथ ना सिर्फ टाइम स्पेंड करतीं बल्कि साथ में फोटोज खिंचाती दिख रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की बहन के साथ शहनाज गिल की केमेस्ट्री बेहद खास दिख रही हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mujhseshaadikarogeee) on


इधर सिद्धार्थ शुक्ला भी बिग बॉस-13 से बाहर आने के बाद अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा टाइम दे रहे हैं। सिद्धार्थ हाल ही में अपनी मां और कुछ कजिन्स के साथ नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ काफी खुश दिखे। साथ ही फैमिली टाइम के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को तोहफे भी मिले। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shenaaz_gill) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnazgill_official) on


आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला फिलहाल अपनी बॉडी पर भी खूब ध्यान दे रहे हैं। सिद्धार्थ जल्द से जल्द मनचाही फिटनेस पाकर अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू करेंगे। वैसे सिद्धार्थ बीच-बीच में शहनाज गिल के शो मुझसे शादी करोगे में भी आते-जाते रहते हैं। जहां पर शहनाज उन्हें देखकर अक्सर काफी इमोशनल हो जाती हैं।   

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर