Shehnaaz Gill Dadi: शहनाज गिल की दादी हुईं हॉस्पिटल में भर्ती, सिद्धार्थ शुक्ला को खूब सुनाती थीं उनके किस्से

Shehnaaz Gill Dadi in Hospital: शहनाज गिल के दिल के सबसे करीब उनकी दादी की तबीयत खराब हो गई है। उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है...

Shehnaz Gill's Grandmother Hospitalised Bigg Boss contestant used to tell her dadi story to sidharth shukla
शहनाज गिल की दादी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल की दादी की तबीयत खराब हो गई है।
  • शहनाज इस खबर से परेशान हो गई हैं क्योंकि वो अपनी दादी के बहुत करीब हैं।
  • बिग बॉस में भी शहनाज अक्सर अपनी दादी के किस्से सुनाया करती थीं।

बिग बॉस-13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल की फैमिली से थोड़ा परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि शहनाज गिल के दिल के सबसे करीब उनकी दादी की तबीयत खराब हो गई है। इसी वजह से शहनाज की दादी को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा है। दादी की खबर मिलते ही शहनाज गिल काफी परेशान हो गई हैं। 
शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की जानकारी दी है। उन्होंने शहनाज गिल की दादी की हॉस्पिटल वाली फोटो शेयर की है जिसमें नर्स उन्हें ड्रिप लगाती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज की दादी की लीवर में परेशानी के कारण एडमिट कराया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@santokhsukh1) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@santokhsukh1) on


शहनाज गिल के पिता संतोख ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरी मां हॉस्पिटल में लीवर में परेशानी के चलते एडमिट हैं। भगवान उन्हें जल्दी से ठीक कर दो...। इसी के बाद से शहनाज गिल के फैन्स लगातार उनकी दादी के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@santokhsukh1) on


आपको बताते चलें शहनाज गिल अपनी दादी के बेहद करीब हैं वो अक्सर बिग बॉस में भी उनकी बातें करती दिखती थीं। सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर काफी कंटेस्टेंट्स को शहनाज अपनी दादी के किस्से सुनाती थीं। बिग बॉस-13 के बाद शहनाज मुझसे शादी करोगे नाम का एक टीवी शो भी कर चुकी हैं। लॉकडाउन में शहनाज फिलहाल मुंबई में फंसी हुई हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर