Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस हुई प्रेग्नेंट, पायलट से 4 साल पहले की थी शादी

Kumkum Bhagya Actress Pregnant: टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह अपने पायलट पति करण शाह के साथ पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ पहली फोटो शेयर की है....

Kumkum Bhagya actress Shikha Singh pregnant Expecting first child
कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेसेस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह जल्द मां बनने वाली हैं।
  • सोशल मीडिया पर शिखा ने अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।
  • शिखा सिंह अपने पायलट पति करण शाह के साथ पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं।

कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह जल्द मां बनने वाली हैं। शिखा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। शिखा सिंह अपने पायलट पति करण शाह के साथ पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ पहली फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपने पति करण और डोगी के साथ नजर आ रही हैं। 
टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके क्लोज फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। कुमकुम भाग्य के एक्टर शब्बीर आहलुवालिया, श्रीति झा, प्रियंका कलांतरी सहित कई स्टार्स उन्हें बेस्ट विशेज भेज रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@car_run) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@car_run) on

शिखा सिंह की प्रेग्नेंसी की ड्यू डेट जून में है। एक्ट्रेस शिखा बताती है, 'जब मैं और करण फैमिली प्लानिंग कर रहे थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि कोरोना वायरस जैसी महामारी दूरी दुनिया में फैल जाएगी। मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस को ये जानकारी दी थी कि प्रेग्नेंसी के कारण मैं अप्रैल में ब्रैक पर जाऊंगी। प्रोडक्शन हाउस इस बात से सहमत थे लेकिन कोरोना की वजह से मैं मार्च से ही ब्रेक पर हूं। मेरे पति पायलट हैं और लॉकडाउन की वजह से वो अपने घर में हैं। नहीं तो ज्यादातर ट्रैवल ही करते रहते हैं।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on

एक्ट्रेस शिखा सिंह के प्रेग्नेंसी पीरियड में उनकी फैमिली मुंबई आने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो पाना संभव नहीं लग रहा है। शिखा कहती हैं, 'मेरी मां और बहन हरियाणा से यहां मेरे पास आने वाली थीं लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है। हम हॉस्पिटल और क्लीनिक के पास रहते हैं और लगातार प्रेग्नेंसी में ऑनलाइन क्लासेस ले रहे हैं।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on

आपको बता दें कि सिखा सिंह लंबे टाइम से छोटे परदे पर काम कर रही हैं। उन्होंने अब तक लेफ्ट राइट लेफ्ट, ना आना इस देश लाडो, ससुराल सिमर का, लाल इश्क जैसे कई शोज में काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर