Shoaib Ibrahim ने पत्नी Deepika Kakkar के साथ घर पर सेलिब्रेट किया बर्थडे, इंस्टा फैंस भी हुए शामिल

Shoaib Ibrahim’s Birthday: पति शोएब इब्राहिम के 33वें जन्मदिन पर, अभिनेत्री और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ अपने हाथ से स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया। घर में आधी रात को परिवार ने एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया।

Shoaib Ibrahim’s birthday with Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ के साथ शोएब इब्राहिम का जन्मदिन 
मुख्य बातें
  • टीवी पर बेहद मशहूर है दीपिका और इब्राहिम की जोड़ी
  • इंस्टा फैंस की मौजूदगी में इब्राहिम ने मनाया 33वां जन्मदिन
  • दीपिका ने अपने हाथ से बनाया दो लेयर वाला चॉकलेट केक

मुंबई: टेलीविज़न के सबसे चहेते कपल में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी पर और साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब चर्चा में रहते हैं। जोड़ी, जो अपने तस्वीरों और IGTV वीडियो के साथ पूरे लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने फैंस के साथ संपर्क में रहे हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम का जन्मदिन भी था जिसका घर में रात को सेलिब्रेशन किया गया।

शोएब के परिवार ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का पकाया गया केक रात में काटा। 33 साल के हुए शोएब सरप्राइज से हैरान रह गए और रात में परिवार के साथ छोटा से सेलिब्रेशन किया। परिवार के पास आधी रात के सेलिब्रेशन को अपने इंस्टाग्राम फैंस के साथ भी शेयर करने के लिए शोएब इस दौरान प्लेटफॉर्म पर लाइव थे और सभी ने केक कटिंग सेरेमनी का मजा लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

उनके जश्न में प्यार, परिवार और एकजुटता जैसी चीजों ने चार चांद लगा दिए। दीपिका का पकाया गया दो-लेयर वाला चॉकलेट केक ‘हैप्पी बर्थडे शोएब’ के साथ नजर आया। वीडियो के अंत में, बर्थडे बॉय ने अपने फैंस से बात की और सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा।

इस बीच, एक सफल अभिनेता और प्रसिद्ध इंस्टाग्राम स्टार होने के अलावा, दीपिका कक्कड़ अब ब्लॉगर बन गई हैं। लॉकडाउन के दौरान, अभिनेत्री ने अपना YouTube चैनल लॉन्च किया और उसका पहला वीडियो ईद की तैयारी के बारे में था। अपने पहले वीडियो में एक्ट्रेस ने घर पर मेहंदी सहित कई चीजों को लेकर सुझाव दिए। रमजान के पवित्र महीने के दौरान, शोएब और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी दिन-प्रतिदिन की कहानियां शेयर कीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर