कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को आने लगी पिया की याद, फिर होटल रूम में किया टॉवल पहनकर डांस - Video

Kundali Bhagya Actress Shraddha Arya Towel Dance Video: सीरियल कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या फिलहाल टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वो अभी सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं...

Kundali Bhagya Actress Towel Dance TV Actress Shraddha Arya Watch Video
दोस्त के साथ श्रद्धा आर्या।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रद्धा आर्या इन दिनों सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं।
  • शो में डॉ. प्रीता की भूमिका निभाकर श्रद्धा दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी है।
  • एक्टर धीरज धूपर के साथ श्रद्धा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है।

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों एकता कपूर के सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं। इस शो में अभिनय करने के बाद श्रद्धा आर्या ने जबरदस्त शोहरत हासिल की है। फिलहाल श्रद्धा टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और वो सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। सीरियल कुंडली भाग्य शब्बीर अहलूवालिया और श्रीति झा की शो कुमकुम भाग्य का स्पिन-ऑफ है।
कुंडली भाग्य में डॉ. प्रीता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने किरदार से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। एक्टर धीरज धूपर के साथ श्रद्धा की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। तभी तो टीआरपी रेटिंग लिस्ट में हमेशा ये सीरियल टॉप पर रहता है। वैसे श्रद्धा आर्या एक सोशल मीडिया क्वीन भी है जो अपने फैन्स के साथ अक्सर कुछ नई-नई चीजें शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamheenaparmar) on

अब हाल ही में श्रद्धा आर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में श्रद्धा काफी क्यूट डांस करती दिख रही हैं। दरअसल श्रद्धा आर्या अपनी दोस्त हिना परमार के साथ छुट्टियां मना रही हैं और वेकेशन डायरी से ही उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on

श्रद्धा आर्या ने लिखा है- क्या आप जानते हैं कि जब लड़कियां एक साथ छुट्टी मनाने जाती हैं तो वास्तव में क्या करती हैं? इस मजेदार वीडियो के श्रद्धा ने अपने वेकेशन की एक झलक दिखाई है। श्रद्धा और हीना अपने होटल रूम में टॉवल पहनकर दिव्या खोसला कुमार के फेमस सॉन्ग याद पिया की आने लागी पर डांस कर रही हैं। परफेक्ट सिंक में डांस करते हुईं दोनों साथ में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on


दिव्या कुमार खोसला को भी दोनों एक्ट्रेसेस का डांस खूब पसंद आया है। उन्होंने इसे लाइक करते हुए हार्ट इमोजी के साथ- सो क्यूट कमेंट किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर