श्वेता तिवारी से लेकर दीपिका कक्कड़ तक, ये 8 टीवी अदाकाराएं बन चुकी हैं दो बार दुल्‍हन

टीवी मसाला
Updated Jul 27, 2019 | 16:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी पहली शादी सक्सेस साबित नहीं हुई। इन एक्टर्स की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियो में रहीं। ऐसे में कई एक्टर्स हैं जिनकी पहली शादी फेल होने के बाद दूसरी शादी की।

Dipika Kakkar,indian television actress
Dipika Kakkar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी की ये टॉप एक्ट्रेसेस जिन्होंने की दूसरी शादी
  • श्वेता तिवारी से लेकर चाहत खन्ना दो बार दुल्हन बन चुकी हैं
  • कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें अपने रिश्ते में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा

टीवी इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं, जोकि पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। पहली शादी टूटने के बाद इन स्टार्स ने दूसरी शादी की। इस लिस्ट में टीवी की कई टॉप एक्ट्रेसेस का नाम शामिल हैं।  

टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक श्वेता तिवारी प्रोफेशनल तौर पर ही नहीं बल्कि पर्सनल लेवल पर भी काफी स्ट्रांग हैं। लाइफ में आए कई उतार-चढ़ाव के बाद भी एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं माना। सबसे पहले उन्होंने एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी भी है।

राजा चौधरी के गलत व्यवहार से परेशान श्वेता तिवारी ने उन्हें तलाक लेने का फैसला लिया। इसके बाद वो काफी समय तक सिंगल रही लेकिन बाद में उन्होंने साल 2013 में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की। दोनों का अब एक बेटा भी है।

खूबसूरत एक्ट्रेस चाहत खन्ना को अपने रिश्ते में शारीरिक शोषण और मानसिक यातना का सामना करना पड़ा। उनके पहली शादी भरत नर्सिंघानी से हुई थी, दोनों ने साल 2006 में शादी की थी। पहली शादी सफल नहीं होने के बाद वो फरहान मिर्जा से शादी की।

एक वीर की अरदास..वीरा में खास किरदार निभाने वाली स्नेहा वाघ ने भी दो बार शादी की है। स्नेहा अपनी पहली शादी में घरेलू हिंसा का शि‍कार हुईं थी। इसके बाद साल 2015 में उनकी शादी बिजनेसमैन अनुराग सोलंकी से हुई थी। ये शादी भी उनकी चल नहीं पाई।

रियलिटी शो राहुत दुल्हनियां ले जाएंगे में राहुल महाजन ने डिंपल गांगुली से शादी की थी। कुछ समय बाद में डिंपी ने राहुल महाजन पर डोमेस्टिक वायलेंस आरोप भी लगाया था। लगातार हो रहे मनमुटाव के बाद दोनों ने साल 2014 में अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद डिंपल  अपने बेस्ट फ्रेंट रोहित रॉय से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है।

गौतमी कपूर ने पहली शादी फोटोग्राफर मधु श्रॉफ से हुई थी। टीवी शो घर एक मंदिर की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात राम कपूर से हुई, दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे और बाद में साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय भी कर रहे हैं।

पॉपुलर एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने पहली शादी थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से शादी की थी। तनाज बेहद कम  उम्र 20 में मां बन गई थी। जिसके बाद उनकी मुलाकात बख्तियार और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। कुछ साल तक डेट करने के बाद दोनों साल 2003 में शादी की और दोनों के दो बच्चे भी है।

बा बहू और बेबी और कहानी घर घर की फेम श्वेता केशवानी ने एलेक्स अमेरिकन एक्टर है लेकिन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार बिगड़ते रिश्ते को देखते हुए दोनों ने साल 2012 में अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के लॉयर Ken Andino से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है।

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दिपिका कक्कड़ बैक टू बैक शानदार काम कर रही हैं। बिग बॉस 12 का विजेता बनने के बाद उन्हें टीवी शो ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी देखा गया। दिपिका ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की है ये उनकी दूसरी शादी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर