सिद्धार्थ शुक्ला को ये 5 खूबियों बना गईं बिग बॉस-13 विजेता, एंग्री यंग मैन ने ऐसे छुआ दर्शकों का दिल

Sidharth Shukla Five Qualities For Bigg Boss 13 Winner: सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बिग बॉस का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। आइए जानें सिद्धार्थ शुक्ला की वो 5 खूबियां जिनकी वजह से वो बिग बॉस-13 के विजेता बने...

Sidharth shukla Five Qualities Which Make Him Bigg Boss 13 Winner
सिद्धार्थ शुक्ला।  |  तस्वीर साभार: Instagram

बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बन चुके हैं। सिद्धार्थ के बिग बॉस-13 विनर बनने पर फैन्स उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। 140 दिन बिग बॉस के घर में रहने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ट्रॉफी और 50 लाख रुपए प्राइज मनी लेकर बाहर आ गए हैं। वैसे सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बिग बॉस के घर का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि सिद्धार्थ ने हार नहीं मानी और वो बिग बॉस सीजन 13 के विजेता बनकर ही बाहर निकले। आज हम आपको बता रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला की वो 5 खूबियां जिनकी वजह से वो बिग बॉस-13 के विजेता बने...

1. दबंग अंदाज
बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ऐसे कंटेस्टेंट थे जिनपर दबंग का टाइटल शूट हुआ। घर में उन्हें वन मैन आर्मी के नाम से जाना जाता था। चाहे कोई भी उनके खिलाफ जाए या फिर उनसे पंगे लेने की कोशिश करे। सिद्धार्थ कभी अपने उसूलों से डगमगाए नहीं। अकेले होने पर भी सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा अपना मत दिया। सिद्धार्थ शुक्ला को शो में टायफाइड हो गया था लेकिन बीमारी ने भी उन्होंने जबरदस्त टास्क किए। सिद्धार्थ शुक्ला का नेवर गिव अप एट्यूट ही उन्हें शो में सबसे अलग बनाता था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

2. रियल दोस्ती एंड स्ट्रेटजी
बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला ने रियल फ्रेंड्स बनाए। उन्होंने दोस्ती गेम और फायदे को देखकर नहीं की। फिर चाहे बात आसिम रियाज की हो या फिर पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल, आरती सिंह की। सभी के साथ उन्होंने अंत तक दोस्ती निभाई। साथ ही सिद्धार्थ सिर्फ टास्क के दौरान गेम जीतने में स्ट्रेटजी बनाते थे। जो कि काफी शॉलिड होती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

3. अपनों के लिए स्टैंड लेना
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस-13 में हमेशा अपने दोस्तों का स्टैंड लिया। उन्होंने आरती सिंह के साथ बदतमीजी के दौरान सिद्धार्थ डे की जमकर क्लास लगाई थी। यहां तक कि पारस छाबड़ा के साथ सिद्धार्थ ने आखिरी तक दोस्ती निभाई। तभी तो फिनाले वीक के टास्क में सिद्धार्थ ने सबके खिलाफ  जाकर पारस छाबड़ा को सेफ किया और फाइनलिस्ट बनवाया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

4. लड़कियों से लव एंगल
शो में सिद्धार्थ शुक्ला का जहां लव एंग्री यंगमैन अंदाज दिखा तो वहीं उनका फन साइड भी उभरकर सामने आया। सिद्धार्थ अक्सर घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ मस्ती-मजाक करते पेश आए। देवोलीना भट्टाचार्जी, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा से लेकर मधुरिया तुली तक के साथ सिद्धार्थ खूब फ्लर्ट और मस्ती मजाक करते दिखे। यहां तक कि बिग बॉस में रश्मि देसाई संग भी वो खूब मजाकिया लंहजे में पेश आते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

5 #SidNaaz की क्यूट कॉमेडी
बिग बॉस-13 में सबसे ज्यादा टॉकिंग पॉइंट सिडनाज की केमेस्ट्री रही। सिद्धार्थ और शहनाज की मासूमियत भरी क्यूट केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला। यही वजह रही कि फैन्स ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का हैश टैक #SidNaaz तक बन दिया, जो कि टॉप ट्रेंड में रहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर