सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल फिर करेंगे रोमांस, 2 नए म्यूजिक वीडियो में साथ आ रहे सिडनाज!

Sidharth Shukla Shehnaaz Gill New Music Videos?: रिपोर्ट्स हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी एक बार फिर से अपना जादू चला सकती है। सिडनाज के फैन्स को एकबार फिर नया तोहफा मिलने वाला है....

Bigg boss 13 Fame Sidharth Shukla Shehnaaz Gill collaborate Again for New music videos
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का साथ में एक म्यूजिक एल्बम भुला दूंगा आ चुका है।
  • दर्शन रावल द्वारा बनाए गए इस रोमांटिक वीडियो में सिद्धार्थ-शहनाज को एक साथ काफी पसंद किया गया।
  • ये सॉन्ग चार्टबस्टर रहा और कई दिनों तक टॉप ट्रेंड में बना रहा।

बिग बॉस-13 में बनी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी खूब चर्चा में रही। शो में दोनों की दोस्ती को खूब पसंद किया गया। हालांकि कुछ लोगों को ये फेक फ्रेंडशिप भी लगी। 
बिग बॉस-13 से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का साथ में एक म्यूजिक एल्बम भुला दूंगा भी आ चुका है। दर्शन रावल द्वारा बनाए गए इस रोमांटिक वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज को एक साथ काफी पसंद किया गया। ये सॉन्ग चार्टबस्टर रहा और कई दिनों तक टॉप ट्रेंड में बना रहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sidharthshukla_my_world) on
 
रिपोर्ट्स हैं कि ये जोड़ी एक बार फिर से अपना जादू चला सकती है। सिडनाज के फैन्स को एकबार फिर नया तोहफा मिलने वाला है। रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि भुला दूंगा सॉन्ग की सफलता के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला फिर से नए म्यूजिक वीडियोज में साथ दिखने वाले हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sidnaaz_obsessed2) on

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धार्थ और शहनाज एक-दूसरे के साथ फिर से रोमांस करेंगे। भुला दूंगा सॉन्ग काफी हिट रहा था। केवल एक हफ्ते में इसके वीडियो को 45 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। सिडनाज के फैन्स तो ये खबर पढ़कर बेहद खुश होने वाले हैं। हालांकि बालिका वधू के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाब की कैटरीना कैफ में से किसी ने भी अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamsidnaazfc_) on

भुला दूंगा सॉन्ग 24 मार्च, 2020 को रिलीज हुआ था। इसकी शूटिंग कोरोनो वायरस लॉकडाउन से पहले की गई थी। दर्शन ने इसे आवाज और संगीत दिया है। वहीं बोल गुरप्रीत सैनी और गौतम शर्मा ने लिखे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर