Anupamaa और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में चल रही एक जैसी कहानी, क्या आपने नोटिस की ये बातें?

Yeh rishta kya kehlata hai and Anupama Similar Stories: ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा की कहानी में कई मोड़ पर दोनों टीवी सीरियल की कहानियां एक जैसी नजर आई हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ उदाहरणों पर।

Anupamaa and Yeh Rishta Kya Kehlata Hai similarities
अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई बार देखने को मिली एक जैसी कहानी
  • एक ही निर्देशक करते हैं दोनों टॉप रेटिड सीरियल का निर्माण
  • यहां जानिए कब-कैसे एक जैसी कहानी से गुजरीं वनराज-अनुपमा और कार्तिक-नायरा की जोड़ियां

मुंबई: टेलीविजन के टॉप रेटेड शो, अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है दोनों का निर्माण राजन शाही (निर्देशक) द्वारा किया गया है। राजन शाही को कई प्रतिष्ठित शो जैसे बिदाई, ये रिश्ते हैं प्यार के, चांद छुपा बादल में और बहुत कुछ को बनाने के लिए जाने जाते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है और 3000 एपिसोड पूरे करने वाला पहला हिंदी सीरियल है। यह शो आज भी लोगों की याद में शामिल हैं और कई दर्शकोंं का पसंदीदा है।

हिना खान और करण मेहरा ने शुरुआत में अक्षरा और नैतिक की भूमिका निभाई और इसके बाद जल्द ही ध्यान कार्तिक और नायरा पर केंद्रित हो गया, जिसे मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने निभाया। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा पिछले साल शुरू हुआ था और पहले एपिसोड से ही लगातार सभी का ध्यान खीचे हुए है।

यह शो लगातार टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर रहा है और हर हफ्ते अपने ही रिकॉर्ड तोड़ता रहा है। राजन शाही द्वारा निर्मित दोनों शो की भारी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, कई बार ऐसा देखा गया है कि दोनों शो में एक ही समय पर आम तौर पर उनकी एक जैसी कहानी चलती है। उदाहरण के लिए एक हालिया एपिसोड पर नजर डालते हैं।

जोड़ियों का अलग होना:
कुछ समय पहले दर्शकों ने अनुपमा और वनराज को अलग होते देखा जबकि इसी दौरान कार्तिक और सीरत भी अलग हो गए। भले ही अलगाव की कहानी में अंतर था लेकिन दोनों सीरियल का विषय वही रहा। इसके बाद हमने वनराज को काव्या से शादी करते भी देखा जबकि दूसरी तरफ ये रिश्ता.. में सीरत ने रणवीर से शादी कर ली।

वनराज और सीरत दोनों ही अपने से शादी करने वालों से प्यार करते थे, लेकिन संदेह में थे। शादी के बाद हमने देखा कि वनराज अपनी पहली रात काव्या को छोड़कर चले जाते हैं क्योंकि वह अनुपमा के लिए चिंतित थे और वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। सीरत ने पहली रात रणवीर को छोड़ दिया क्योंकि वह कार्तिक की चिंता में थी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये रिश्तें हैं प्यार के' में भी दिखी थी यही बात:
इससे पहले, हमने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और इसके स्पिन-ऑफ शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' के साथ भी ऐसी ही बातें देखी थीं। जहां कार्तिक-नायरा अलग हुए, वहीं हमने अबीर-मिष्टी का अलगाव देखा था।

प्रेग्नेंसी ट्रैक पर भी दोनों शो की कहानी एक ही समय पर गई हालांकि कहानियां थोड़ी अलग थीं। खैर, सीरियलों की ये समानताएं निश्चित रूप से टीआरपी को प्रभावित नहीं करती हैं और शायद इसलिए राजन शाही द्वारा निर्मित सभी शो सफल रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर