तारक मेहता की बबीता भाभी ने दी आनंद दादा को श्रद्धांजलि, डॉ. हाथी की पत्नी ने भी लिखा इमोशनल नोट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makeup Artist Anand Parmar Condolences: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरी टीम शॉक्ड है...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah makeup artist Anand Parmar Death Ambika Ranjankar To munmum dutta extends condolences
तारक मेहता का उल्टा चश्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार का निधन हो गया है।
  • मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहे थे।
  • मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार पिछले 12 साल से तारक मेहता की टीम से जुड़े हुए थे।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल की टीम के एक सदस्य की मौत हो गई है। रविवार को खबर आई कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरी टीम शॉक्ड रह गई। इस खबर के बाद रविवार को सीरियल की शूटिंग रद्द कर दी गई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर ने आनंद दादा को श्रद्धांजलि दी है। 
टीवी एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर ने मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार की फोटो शेयर की है। डॉक्टर हाथी की पत्नी मिसेज हाथी का रोल निभा रही अंबिका ने लिखा, 'आनंद दादा की आत्मा को सद्गति प्राप्त हो। वो एक वरिष्ठ मेकअप आर्टिस्ट थे। आनंद दादा मेहनती पुरुष, हंसमुख और लविंग पर्सलैनिटी थे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hasmukhi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hasmukhi) on

तारक मेहता में बबीता भाभी का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी आनंद परमार को श्रद्धांजलि दी। मुनमुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मेकअप मैन आनंद दादा संग बिताए खुशी के पलों को याद किया।  


रविवार को हुआ अंतिम संस्कार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार यानि 8 फरवरी को उनका निधन हो गया। रविवार को सुबह 10 बजे मुंबई के कांदिवली वेस्ट के हिंदू श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। टीम के मेंबर्स उन्हें प्यार से आनंद दादा बुलाते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hasmukhi) on

12 साल से तारक मेहता की टीम संग जुड़े हुए थे आनंद
आनंद परमार पिछले करीब 12 साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के साथ जुड़े हुए थे। वो शो के सभी एक्टर्स का मेकअप करते थे। शो की टीम उनसे काफी जुड़ी थी, इसी वजह से उनकी मौत की खबर से सब सकते में आ गए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर