Taarak Mehta का उल्टा चश्मा की मिसेज सोढ़ी क्या हैं प्रेग्नेंट?, Jennifer Mistry की बेबी बंप वाली फोटोज वायरल

Taarak Mehta Jennifer Mistry baby Bump: जेनिफर मिस्त्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज के सामने आते ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस को फैन्स ने बधाइयां देनी शुरू कर दी है...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry Bansiwal flaunts baby bump  mrs sodhi Pregnancy Photos
जेनिफर मिस्त्री। 
मुख्य बातें
  • जेनिफर मिस्त्री सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं।
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। 
  • इसी के साथ जेनिफर को फैन्स ने बधाइयां देनी शुरू कर दी है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलिविजन के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। पिछले 12 साल से तारक मेहता शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर कलाकार के लाखों फैंस हैं। इसके हर एक्टर को बहुत पसंद किया जाता है। शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के चाहने वालों की भी कमी नहीं है। जेनिफर मिस्त्री सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और अपने फैन्स के लिए लगातार अपडेट शेयर करती रहती हैं। 

इन दिनों जेनिफर मिस्त्री की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर मिस्त्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज के सामने आते ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को फैन्स ने बधाइयां देनी शुरू कर दी है।

जाहिर है सबको लग रहा है कि टीवी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के घर खुशखबरी आने वाली है और वो दोबारा से प्रग्नेंट हैं! हम आपको बताते चलें अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकिए क्योंकि आप गलत हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jennifer_mistry_bansiwal)

दरअसल जेनिफर मिस्त्री की ये प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरें हैं तो रियल लेकिन ये थ्रोबैक हैं। जी हां, तारक मेहता की मिसेज सोढ़ी की ये फोटोज लगभग 8 साल पुरानी साल 2013 की हैं। जब वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर उन पुरानी यादों को ताजा किया है और अपनी प्रेग्नेंसी फोटोज शेयर की हैं।

आपको बताते चलें ये वही वक्त है जब जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से ब्रेक किया था। करीब एक साल के ज्यादा लंबे गैप के बाद मिसेज सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी की थी। बाद में उनको फिर से वही पुराना रोल दिया गया था।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई शादी
जेनिफर पारसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन 2001 में उनकी शादी हिंदू परिवार में हुई और 2013 में वे बेटी की मां बनीं। उनके हसबैंड मयूर बसिवाल 15 साल से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दो साल पहले उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ी है और अब एक्टिंग और फोटोग्राफी में लक आजमा रहे हैं। जेनिफर की मानें तो मयूर ने कई विज्ञापनों में काम किया है।

'तारक मेहता...' के पहले थिएटर करती थीं जेनिफर
जेनिफर 2004 में मुंबई आई थीं। 'तारक मेहता...' की टीम का हिस्सा बनने से पहले वे तीन साल तक वे नादिरा बब्बर के साथ प्ले करती रहीं। उन्होंने कत्थक में 8 और फोक म्यूजिक में 2 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। इतना ही नहीं, कम ही लोग जानते होंगे कि ग्रेट मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली सेलिब्रिटी जेनिफर ही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर