The Big Picture Grand Premier Highlights: पहले कंटेस्टेंट ने जीते 20 लाख रुपए, रणवीर सिंह ने लेडी कॉन्स्टेबल को दिया सरप्राइज

The Big Picture Grand Premier: रणवीर सिंह का शो द बिग पिक्चर ग्रैंड प्रीमियर हुआ। पहले ही कंटेस्टेंट ने 20 लाख रुपए जीत लिए हैं। जानिए क्या हुआ द बिग पिक्चर के पहले एपिसोड में...

The Big Picture Grand Premier Highlights
The Big Picture Grand Premier Highlights 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह का क्विज शो द बिग पिक्चर का ग्रैंड प्रीमियर हुआ।
  • शो की पहले कंटेस्टेंट 20 लाख रुपए जीतकर गईं।
  • रणवीर सिंह ने पुलिस कॉन्स्टेबल को एक सरप्राइज भी दिया।

मुंबई. रणवीर सिंह का क्विज शो द बिग पिक्चर आज से शुरू हो गया है। शो की पहली कंटेस्टेंट करिश्मा तूर थीं। करिश्मा शो से 20 लाख रुपए जीतकर वापस लौटी। वहीं, रणवीर सिंह ने शो में करिश्मा को एक सरप्राइज भी दिया। करिश्मा के बाद अभय सिंह गेम खेलेंगे। 

करिश्मा तूर हरियाणा की एक पुलिस कॉन्स्टेबल हैं। करिश्मा ने बताया कि वह अपने घरवालों के एक अच्छी जिंदगी देना चाहती हैं। कंटेस्टेंट ने कहा कि उन्हें दौड़ना बहुत ज्यादा पसंद है। करिश्मा ने 20 लाख रुपए जीते। भारतीय वायुसेना से जुड़े सवाल का वह सही जवाब नहीं दे सकी और गेम क्विट कर दिया। रणवीर सिंह ने इसके बाद करिश्मा को सरप्राइज दिया और जूते गिफ्ट किए।    

Image

यूपी के अभय सिंह अगले कंटेस्टेंट 
करिश्मा के बाद यूपी गोरखपुर के अभय प्रकाश गेम खेलने आए। अभय प्रकाश गांव में बच्चों को मैथ्स और साइंस का ट्यूशन पढ़ाते हैं। अभय ने बताया कि वह हर महीने पांच हजार रुपए से भी कम पैसे कमाते हैं। अभय से बातचीत में रणवीर सिंह ने उनके भाई का नाम पूछा। इस पर अभय  ने बताया कि शौर्यवीर। रणवीर कह रहे हैं कि कुछ साल में उनके बच्चे होंगे तो वह नाम शॉर्ट लिस्ट कर रहे हैं। उन्हें शौर्यवीर नाम पसंद आ रहा है। 

ऐसा है शो का फॉर्मेट
शो के फॉर्मेट की बात करें तो कंटेस्टेंट को पांच करोड़ रुपए जीतने का मौका मिलेगा। कंटेस्टेंट्स से तस्वीर पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। पहला सवाल पांच हजार रुपए का होगा। वहीं, आखिरी सवाल पांच करोड़ रुपए का होगा। 

Image

कंटेस्टेंट अगर कोई भी सवाल का जवाब गलत देंगे तो उन्हें एक रुपए भी नहीं मिलेगा। कंटेस्टेंट को तीन लाइफलाइन मिलेगी। पहली लाइफलाइन में वह अपने घरवालों से मदद कर सकते हैं। इसके अलावा वह लोगों से सवाल पूछ सकते हैं हालांकि, कंटेस्टेंट को जनता से 25 फीसदी राशि शेयर करनी होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर