लॉकडाउन में ऐसे समय बिता रहे बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट, किसी ने उठाई झाड़ू तो किसी ने लिया डांस का सहारा

Bigg Boss 13 Contestant in Lockdown: पिछले करीब 50 दिन से देश में लॉकडाउन है जो अभी कुछ और दिन तक रहेगा। ऐसे में जानें बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट कैसे बिता रहे समय।

Shehnaz Gill and Himanshi Khurrana
Shehnaz Gill and Himanshi Khurrana  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • घर पर ऐसे समय बिता रहे बिग बॉय 13 के ये कंटेस्टेंट
  • लॉकडाउन में घर पर रोज डांस करती हैं हिमांशी खुराना
  • बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे घर के काम

कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है और इससे अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसे फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है और इस दौरान आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि बिग बॉस 13 में नजर आए ये कंटेस्टेंट इस समय कैसे समय बिता रहे हैं।

हिमांशी खुराना: लॉकडाउन में घर पर रहकर लोगों के लिए समय बिताना मुश्किल हो रहा है ऐसे में अपने पसंदीदा काम करना बेस्ट ऑप्शन है। बिग बॉस 13 में नजर आईं हिमांशी खुराना को डांस करना पसंद है और लॉकडाउन में घर पर रहकर वो रोज डांस करती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि इससे उन्हें खुशी और पॉजिटिविटी मिलती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

रश्मि देसाई: एक्ट्रेस रश्मि देसाई घर पर रहकर कुछ नया करने की कोशिश में हैं और इन दिनों वो गिटार सीख रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। इसके साथ ही पॉजिटिव रहने के लिए वो योगा और मेडिटेशन भी कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

आरती सिंह: आरती सिंह घर रहकर अपना पसंदीदा काम कर रही हैं जो है कुकिंग, इसके साथ ही वो घर के सारे काम कर अपना समय बिता रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वो घर में झाड़ू लगाती और सफाई करती दिख रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on

असीम रियाज: बिग बॉस 13 के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक असीम रियाज घर पर रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। असीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Asim Riaz (@asimriaz77.official) on

शेफाली जरीवाला: घर पर रहकर बोर होने से बचने के लिए शेफाली जरीवाला फिटनेस पर ध्यान दे रही है जिसके लिए वो अपने पति पराग त्यागी के साथ एक्सरसाइज करती हैं। शेफाली मेडिटेशन करती हैं साथ ही अपनी हॉबीज को भी फॉलो कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shefali Jariwala (@shefalijariwala) on

शहनाज गिल: बिग बॉस के सबसे पसंदीदा और चर्चित घरवालों में से एक शहनाज गिल घर पर रहकर बोर ना हों इसलिए वो सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और फैंस के साथ लगभग रोज अपनी वीडियोज पोस्ट करती हैं। हालांकि शहनाज को लॉकडाउन खत्म होने का बेसब्री से इंतजार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

पारस छाबड़ा: पारस छाबड़ा घर पर रहकर घर का काम कर रहे हैं फिर चाहे वो खाना बनाना हो या घर की सफाई करना, क्योंकि लॉकडाउन के चलते हाउस हेल्प भी नहीं हैं। इसके साथ ही पारस अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं और मेडिटेशन व वर्कआउट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Paras Chhabra™ (@parasvchhabrra) on

सिद्धार्थ शुक्ला: बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला लॉकडाउन में घर पर रहकर घर का काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने वीडियो शेयर की थी जिसमें वो झाड़ू लगाते, डस्टिंग करते, बर्तन धोते और खाना बनाते नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

विशाल आदित्य सिंह: लॉकडाउन में घर पर रहकर बोर ना हों इसलिए विशाल आदित्य सिंह ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद से गिटार बजाना सीख रहे हैं, कविताएं पढ़ रहे हैं और डॉक्यूमेंट्री देख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vishal Aditya Singh (@vishalsingh713) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on

देवोलीना भट्टाचार्जी: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी लॉकडाउन में घर पर रहकर घर के काम खुद कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले घर की सफाई करत हुए अपना वीडियो भी पोस्ट किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर